Bilaspur Murder Case Solved: सकरी में स्कूल बस के हत्यारे गिरफ्तार.. इस मामूली बात को लेकर हुई थी पूरी वारदात, साथ बैठकर छलका रहे थे जाम

Bilaspur Murder Case Solved: मृतक प्रहलाद कुमार लोहरसी गांव का निवासी था। पुलिस ने उसकी बाइक भी बरामद कर ली है। फिलहाल तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।

Bilaspur Murder Case Solved: सकरी में स्कूल बस के हत्यारे गिरफ्तार.. इस मामूली बात को लेकर हुई थी पूरी वारदात, साथ बैठकर छलका रहे थे जाम

Bilaspur Murder Case Solved || Image- IBC24 News File

Modified Date: December 28, 2025 / 10:36 am IST
Published Date: December 28, 2025 10:35 am IST
HIGHLIGHTS
  • शराब विवाद में बस चालक की हत्या
  • तीन आरोपियों ने जुर्म कबूला
  • सकरी पुलिस ने मामला सुलझाया

Bilaspur Murder Case Solved: बिलासपुर: जिले के सकरी थाना क्षेत्र में स्थित शराब भट्टी के पास इस महीने की 8 तारीख को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया था। मृतक के आईडी कार्ड के आधार पर उसकी पहचान एलसीआईटी स्कूल के बस चालक प्रहलाद कुमार के रूप में हुई थी। शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।

आरोपियों ने हत्या की बात कबूली

इस मामले में सकरी पुलिस को सफलता मिली है। प्रहलाद कुमार की हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान तीनों ने कबूल किया कि शराब पीने के दौरान हुए विवाद में उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया।

गाली-गलौच के बाद हुई वारदात

Bilaspur Murder Case Solved: आरोपियों के अनुसार, शराब के नशे में प्रहलाद कुमार ने उनके साथ गाली-गलौच की थी। सभी नशे की हालत में थे, जिसके चलते विवाद बढ़ गया। गाली देने से नाराज होकर तीनों ने प्रहलाद कुमार की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

लोहरसी गांव का रहने वाला था मृतक

मृतक प्रहलाद कुमार लोहरसी गांव का निवासी था। पुलिस ने उसकी बाइक भी बरामद कर ली है। फिलहाल तीनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown