Dhamtari News: कुरुद विधायक अजय चंद्राकर पर फूटा भाजपा के ही महिला नेत्री का ही गुस्सा, बीच कार्यक्रम में लगाए मुर्दाबाद के नारे, ये थी नाराजगी की वजह

कुरुद विधायक अजय चंद्राकर पर फूटा भाजपा के ही महिला नेत्री का ही गुस्सा, BJP's own female leader Rakhi Sahu lashed out at Ajay Chandrakar

Dhamtari News: कुरुद विधायक अजय चंद्राकर पर फूटा भाजपा के ही महिला नेत्री का ही गुस्सा, बीच कार्यक्रम में लगाए मुर्दाबाद के नारे, ये थी नाराजगी की वजह
Modified Date: September 25, 2025 / 12:21 am IST
Published Date: September 24, 2025 11:38 pm IST

धमतरीः छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में आयोजित महतारी सदन के राज्य स्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम के समापन पर अचानक राजनीति का पारा चढ़ गया। मंच पर मौजूद मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच माहौल उस वक्त गरमा गया जब भाजपा की ही महिला नेत्री ने कुरुद विधायक अजय चंद्राकर के खिलाफ जमकर विरोध किया और मुर्दाबाद के नारे लगाने लगी। कुछ देर तक चले इस हंगामे ने पूरे कार्यक्रम में अफरातफरी मचा दी।

Read More : Viral Video: पढ़ाई के नाम पर दे रही थी मां-बाप को धोखा! रंगे हाथ पकड़कर मां ने बीच सड़क की पिटाई 

दरअसल, धमतरी जिले के कुरुद विधानसभा के करेली बड़ी में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से राज्य स्तरीय महतारी सदन का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और मंत्रियों के हाथों हुआ। मंच पर कुरुद विधायक अजय चंद्राकर भी मौजूद थे। समापन के समय अचानक माहौल बदल गया। मगरलोड ब्लॉक सरपंच संघ की अध्यक्ष राखी साहू गुस्से में मंच के समीप पहुंची और अजय चंद्राकर के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी शुरू कर दी। अजय चंद्राकर मुर्दाबाद के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। अफरा-तफरी मचते ही पुलिस को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा और राखी साहू को मंच से बाहर ले जाया गया।

Read More : Chhatarpur News: बेटा न होने पर पत्नी को घर से निकाला, फिर दूसरी महिला से रचाई शादी, अब दर-दर भटक रही तीन बेटियों की मां 

बाहर निकलते ही राखी साहू ने मीडिया के सामने विधायक अजय चंद्राकर पर गंभीर आरोप लगाए उन्होंने कहा कि स्वागत लिस्ट में उनका नाम होने के बावजूद हटा दिया गया। जो सरपंच संघ और उनके पद का अपमान है उन्होंने सीधे-सीधे अजय चंद्राकर पर नाम काटने का आरोप लगाया। राखी साहू ने यह भी कहा कि चंद्राकर परिवार पिछले 9 बार से खिसोरा गांव से टिकट पाता आ रहा है, लेकिन अब वे क्षेत्र की जनता और जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना भूल चुके हैं।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।