रायपुरः BJP’s Seva Pakhwada program प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बीजेपी पूरे देश में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम मनाने जा रही है। 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक बीजेपी नेता सेवा पखवाड़ा के तहत जनता के बीच कई कार्यक्रम और अभियान चलाने जा रही है। छत्तीसगढ़ में भी सेवा पखवाड़ा के तहत बीजेपी समाज सेवा से जुड़े आयोजन कर सीधी आम जनता से संवाद करेंगे।
Read more : महिला आरक्षक को टीआई ने बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तारी के बाद एसपी ने किया निलंबित
BJP’s Seva Pakhwada program प्रदेश में सेवा पखवाड़ा को सफल बनाने प्रदेश बीजेपी ने अपने सभी मोर्चा और प्रकोष्ट के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी है। हालांकि कांग्रेस ने बीजेपी के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को आडंबर कहा है. सेवा के नाम पर केवल राजनीति की जा रही है। बीजेपी का सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम को शुरू होने में अभी 3 दिन है। लेकिन उसे लेकर हो रही बयानबाजी से सियासी बखेड़ा शुरू गया है। अब सवाल है कि बीजेपी के सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का मकसद क्या है और कांग्रेस क्यों इसे लेकर आक्रामक है?