Central Jail Woman Suicide Case: छत्तीसगढ़ के इस सेंट्रल जेल में महिला कैदी ने खुदकुशी, दो महीने पहले ही हुई थी गिरफ्तार, जानिए किस मामले में काट रही थी सजा

Ads

Central Jail Woman Suicide Case: छत्तीसगढ़ के केंद्रीय जेल में आदिवासी महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका पर चाचा की हत्या का आरोप था।

Central Jail Woman Suicide Case/AI Generated Image

HIGHLIGHTS
  • केंद्रीय जेल में एक आदिवासी महिला कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई
  • हत्या के आरोप में गिरफ्तार होकर जेल आई थी और कथित तौर पर डिप्रेशन में थी
  • मामले की जांच के लिए एडिशनल एसपी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई है

Central Jail Woman Suicide Case: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर केंद्रीय जेल में आदिवासी महिला की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतका महिला दो महीने पहले हत्या के आरोप में दरभा थाने से केंद्रीय जेल लाई गई थी। महिला पर अपने सगे चाचा की हत्या का आरोप था। इस मामले में एडिशनल एसपी के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है।

जानकारी के मुताबिक, मामले विवाद के चलते रेयमति ने अपने चाचा की हत्या कर दी थी, जिसके बाद आरोपी महिला को गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 103 एक के तहत मामला पंजीबद्ध कर रिमांड पर केंद्रीय जेल दाखिल किया गया था। इसलिए कुछ समय से लगातार महिला डिप्रेशन में थी और उसके परिवार से कोई भी उससे मिलने भी नहीं आ रहा था। माना यह जा रहा है कि शायद इसी वजह से महिला ने सेल के वेंटीलेटर में फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।

 

अब सवाल यह है की ऊंचाई पर बने वेंटीलेटर मृतक आखिर महिला कैसे पहुंची? अगर महिला डिप्रेशन में थी तो क्या जेल प्रबंधन ने इस मामले में स्वास्थ्य उपचार की व्यवस्था नहीं की थी। पूरे मामले में केंद्रीय जेल से अधिकारी कोई भी बात करने को तैयार नहीं है घटना 1 जून को हुई थी लेकिन दो दिनों तक जांच की वजह से मामला दबाए रखा गया। फिलहाल कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है और एडिशनल एसपी के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है। पर साफ है कि जेल के अंदर ही आत्महत्या ने जेल के भीतर सुरक्षा व्यवस्था की कमियों को उजागर किया है, जिस पर जेल प्रशासन ने चुप्पी साथ रखी है।

 

ये भी पढ़ें

जगदलपुर केंद्रीय जेल में महिला की मौत कैसे हुई?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला ने जेल सेल के वेंटीलेटर में फंदा लगाकर आत्महत्या की है। हालांकि वास्तविक कारणों की जांच जारी है।

महिला जेल में क्यों बंद थी?

महिला पर अपने सगे चाचा की हत्या का आरोप था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेजा गया था।

क्या महिला मानसिक तनाव में थी?

जानकारी के अनुसार महिला पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थी और उससे मिलने परिवार का कोई सदस्य भी नहीं आ रहा था।

मामले की जांच कौन कर रहा है?

पूरे मामले की जांच के लिए एडिशनल एसपी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई है।

जेल प्रशासन पर सवाल क्यों उठ रहे हैं?

महिला के डिप्रेशन में होने, वेंटीलेटर तक पहुंचने और जेल के भीतर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, जिनकी जांच की जा रही है।