Bengal TMC Crisis: ममता बनर्जी को अब तक का सबसे बड़ा झटका, बागी गुट को स्पीकर ने दी मंजूरी, ये दिग्गज नेता होंगे नेता प्रतिपक्ष

Ads

Bengal TMC crisis: Speaker gives approval to rebel faction

  •  
  • Publish Date - June 3, 2026 / 05:24 PM IST,
    Updated On - June 3, 2026 / 06:05 PM IST

कोलकाता। Bengal TMC Crisis पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भीतर उभरे बागी गुट को विधानसभा अध्यक्ष से मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दे दी गई है। इस घटनाक्रम को पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

Bengal TMC Crisis मिली जानकारी के अनुसार ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट को 60 टीएमसी विधायकों का समर्थन प्राप्त है। बागी विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को समर्थन पत्र सौंपकर अलग गुट के रूप में मान्यता की मांग की थी। आवश्यक संख्या बल दिखाने के बाद स्पीकर ने गुट के दावे को स्वीकार कर लिया।

ममता ने ऋतब्रत बनर्जी को निलंबित किया था

गौरतलब है कि ममता बनर्जी ने पार्टी विरोधी गतिविधियों की वजह से चुनाव नतीजे आने के बाद ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन शाह को TMC से निलंबित कर दिया था। इसके बाद ऋतब्रत बनर्जी ने ममता बनर्जी के खिलाफ बगावत कर दिया। नेता प्रतिपक्ष चुने जाने के बाद ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि अबतक हमारे 60 विधायक हमारे साथ हैं। हम विपक्ष का रोल निभाएंगे और सकारात्मक राजनीति करेंगे। हालांकि ऋतब्रत बनर्जी ने ममता बनर्जी का साफ विरोध करने से इनकार किया और कहा कि हमारी नेता ममता बनर्जी ही हैं और हम अपील करते हैं कि वे हमें डायरेक्शन देती रहें।