Reported By: Star Jain
,CG 5th 8th Result 2026 | Photo Credit: IBC24
रायपुर: CG 5th 8th Result 2026 छत्तीसगढ़ में कक्षा 5वीं और 8वीं के लाखों विद्यार्थियों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा गुरुवार को यानी आज दोनों कक्षाओं का परीक्षा परिणाम (5th 8th Result 2026) दोपहर 12 बजे जारी किया जाएगा। सभी परीक्षार्थी अपने स्कूल से संपर्क कर अपना परिणाम देख सकते हैं।
CG 5th 8th Result 2026 इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने एक आदेश भी जारी कर दिया है। जिसके विभाग ने लिखा है कि ‘छ.ग. शासन, स्कूल शिक्षा विभाग एवं संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार कक्षा 5वीं एवं 8वीं केन्द्रीकृत परीक्षा वर्ष 2026 के सफल आयोजन उपरांत, उक्त परीक्षा परिणाम की घोषणा कल दिनांक 30.04.2026 (गुरुवार) प्रातः 12:00 बजे किया जायेगा। समस्त परीक्षार्थी / पालक, संबंधित विद्यालय से संपर्क कर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते है।’
आपको बता दें कि इससे पहले माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 29 अप्रैल को 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी किया। हालांकि बोर्ड की ओर से रिजल्ट जारी होने में करीब 1 घंटे की देरी हुई, लेकिन फाइनली बोर्ड ने 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है।
इस साल 10वीं और 12वीं दोनों बोर्ड परीक्षाओं में 5 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं का कुल पास प्रतिशत 77.15 रहा। जिसमें लड़कों का रिजल्ट 72 फीसदी और लड़कियों का 81 फीसदी है। वहीं छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कुल 83.04 फीसदी रहा। जिसमें छात्रों का 78.8 प्रतिशत जबकि छात्राओं का 86.4 प्रतिशत पास प्रतिशत रहा।