Dhar Accident Update News: चीखों से गूंज उठा हाईवे, एक झटके में हो थम गई इतने लोगों की सांसे, हादसा का वजह जान दहल उठेगा दिल

Ads

Dhar Accident Update News: चीखों से गूंज उठा हाईवे, एक झटके में हो थम गई इतने लोगों की सांसे, हादसा का वजह जान दहल उठेगा दिल

  •  
  • Publish Date - April 30, 2026 / 06:46 AM IST,
    Updated On - April 30, 2026 / 06:46 AM IST

Dhar Accident Update News | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • धार जिले में सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हुई
  • 20 से अधिक लोग घायल, 7 की हालत गंभीर
  • सीएम मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख और घायलों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की

धार: Dhar Accident Update News मध्यप्रदेश के धार जिले में बुधवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में अब बड़ा अपडेट सामने आया है। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। जबकि 20 से अधिक लोग अभी भी घायल है और 7 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना को लेकर सीएम मोहन यादव ने भी दुख जताया है।

सीएम मोहन यादव ने जताया शोक

Dhar Accident Update News वहीं इस हादसे पर सीएम मोहन यादव ने शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा,’धार जिले में इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित चिकलिया फाटा के पास हुआ सड़क हादसा हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं प्रभावित परिजनों के साथ हैं। मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। इंदौर संभागायुक्त और आईजी को उपचार व्यवस्था के लिए धार जाने के निर्देश दिए हैं। सभी घायलों का उपचार नि:शुल्क किया जाएगा। ईश्वर दिवंगतों को शांति व शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।’

जानकारी के अनुसार, तिरला थाना क्षेत्र में मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन अचानक असंतुलित होकर सड़क के दूसरी ओर पलट गई। इसी दौरान सामने से आ रही एक कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप में बड़ी संख्या में मजदूर सवार थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। खबर लिखे जाने तक इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई थी लेकिन अब मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।

पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर वाहन के असंतुलित होने को वजह माना जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

हादसा कहां हुआ?

हादसा मध्यप्रदेश के धार जिले के तिरला थाना क्षेत्र में हुआ।

हादसे में कितने लोगों की मौत हुई?

अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है।

कितने लोग घायल हैं?

20 से अधिक लोग घायल हैं, जिनमें 7 की हालत गंभीर है।