CG Election AAP List: कटघोरा से चंद्रकांत डिक्सेना पर दांव.. AAP ने जारी की 11 उम्मीदवारों की एक और लिस्ट

Ads

  •  
  • Publish Date - October 12, 2023 / 11:40 PM IST,
    Updated On - October 12, 2023 / 11:53 PM IST

CG Assembly Election AAP List

रायपुर : आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपने शेष बचे उम्मीदवारों को लेकर एक और लिस्ट जारी की है। नई सूची के मुताबिक़ चंद्रकांत डिक्सेना को कटघोरा और लोरमी से मनभजन टंडन को अपना उम्मीदवार बनाया है। देखें आम आदमी पार्टी की तीसरी लिस्ट..

बता दे कि इससे पहले आम आदमी पार्टी दो और लिस्ट मीडिया से साझा कर चुकी है। उन्होंने पहले लिस्ट में 10 जबकि अपने दूसरी सूची में 12 नामों को फाइनल किया था।

सीएम केजरीवाल ने भरी हुंकार

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि उनकी पार्टी इस बार छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और जीत हासिल करेगी। टिकट को लेकर कहा कि पार्टी जल्द ही बचे हुए सीटों पर उम्मीदवारों के नाम भी तय करेगी। फिलहाल तीन अलग अलग सूचियां सामने आ चुकी है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में किसकी सरकार बनाएंगे आप, इस सर्वे में क्लिक करके बताएं अपना मत
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें