CG BJP Core Group Meeting
रायपुर: टिकट वितरण के बाद एक तरफ जहां उम्मीदवार में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है तो वही जिन दावेदारों को मौका नहीं मिल सका उनमें और उनके समर्थकों में निराशा घर कर गई है। यही वजह है कि ज्यादातर सीटों में स्थानीय नेताओं की नाराजगी खुलकर सामने आ रही है। इन्ही में से कुछेक सीटो पर आक्रोश काफी ज्यादा है। नेता लगातार प्रदेश कार्यालय पहुँच कर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे है। जाहिर है प्रदेश में सत्ता वापसी के लिए ऐसे नाराज नेताओं को समय रहते मना लेना बेहद जरूरी हो गया है।
Congress Candidates List: कांग्रेस के 90 प्रत्याशियों के लिस्ट पर फंसा पेंच, CEC बैठक में मंथन जारी
रूठे नेताओं को मनाने से जुड़े इस पूरे कवायद की कमान अब केंद्रीय मंत्रियों को सौंप दी गई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद रायपुर पहुँच गए है। रविशंकर प्रसाद यहाँ तीन अलग-अलग सीटों पर कोर ग्रुप के सदस्यों की बैठक लेंगे और माहौल को भांपने की कोशिश करेंगे। जिन सीटों पर यह बैठक होगी उनमें आरंग, अभनपुर और धरसींवा विधानसभा सीट शामिल है। जाहिर है इन्ही तीन सीटों पर अबतक सबसे ज्यादा असहमति के हालात नजर आये है। देखना दिलचस्प होगा कि बड़े नेता क्या वाकई स्थानीय नेताओ की नाराजगी दूर कर पाते है या फिर इन सीटों पर भाजपा को बगावत झेलना पड़ता है।