Reported By: Abhishek Soni
,अंबिकापुरः CG Crime News: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में पत्नी की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी पति को आखिरकार तीन दिनों के बाद सरगुजा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस कार्रवाई से बचने न सिर्फ पत्नी को सड़क हादसे में घायल होने का बहाना बनाकर अस्पताल में दाखिल कराया था। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
CG Crime News: दरअसल, पूरा मामला अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र का है, जहां 14 मई को आपसी विवाद के बाद पति प्रदीप अगरिया ने खाट की पाटी से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह पुलिस से बचने के लिए एक कहानी बनाई। हत्या के बाद पत्नी का शव लेकर अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचा हॉस्पिटल में उसने जानकारी दी कि उसकी पत्नी सड़क हादसे में घायल हो गई है। डॉक्टरों ने हीराबाई की जांच की और बताया कि उसकी मौत हो चुकी है। हीराबाई के मौत की जानकारी मिलने पर प्रदीप अगरिया शव को छोड़कर बाइक में सवार होकर भाग निकला। शुक्रवार को परिजन हॉस्पिटल पहुंचे तो शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। महिला के शरीर में 18 से अधिक चोट के निशान मिले थे और प्राइवेट पार्ट में 10 सेंटीमीटर लोहे का औजार धंसा हुआ था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था, जिसकी पुलिस ने गांजाडांड से उसकी गिरफ्तारी कर ली है।
CG Crime News: पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि आरोपी पति ने मृतका के साथ हैवानियत की सारी हदें पर कर दी थी। Ambikapur Crime News डॉक्टरों को महिला के प्राइवेट पार्ट के अंदर लोहे का रेती (औजार) मिला, जो लगभग 10 सेंटीमीटर तक अंदर घुसा हुआ था। इसके साथ ही मृतका के शरीर पर बेरहमी से मारपीट किए जाने के 18 से ज्यादा गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। सबसे चौकाने वाली बात ये थी की मृतका 3 माह की गर्भवती थी और इस बर्बरता के कारण उसके पेट में पल रहे मासूम की भी मौत हो गई।