CG dhan bonus 2026: आज किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात, सीधे खाते में आएंगे धान बोनस का पैसा, होली से पहले भर जाएगी खुशियों की झोली
CG dhan bonus 2026: आज किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात, सीधे खाते में आएंगे धान बोनस का पैसा, होली से पहले भर जाएगी खुशियों की झोली
CG dhan bonus 2026 | Photo Credit: IBC24
- 25 लाख 24 हजार किसानों को आज राशि मिलेगी
- कुल 10,292 करोड़ रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर होंगे
- कार्यक्रम का आयोजन बिल्हा, बिलासपुर में होगा और सीएम साय स्वयं उपस्थित रहेंगे
रायपुर: CG dhan bonus 2026 धान की बोनस राशि का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए आज अहम दिन है। आज साय सरकार प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात देने जा रही है। राज्य सरकार आज प्रदेश के लगभग 25 लाख 24 हजार किसानों के खाते में 10 हजार करोड़ से ज्यादा की ट्रांसफर करेंगे। इससे होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात मिल जाएगी।
CG dhan bonus 2026 kab Milega सीएम साय ने इसका ऐलान खुद किए हैं। दरअसल, सीएम साय 27 फरवरी को रायपुर में आयोजित सिटी गैस अवसंरचना उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि इसका ऐलान किया है।
उन्होंने आगे कहा कि हमारा ये प्रदेश धान का कटोरा है। यहां 80 प्रतिशत लोग कृषि पर आधारित है और हम लोग देश से सबसे अच्छा कीमत किसानों को देते हैं। प्रति एकड़ 31 क्विंटल धान खरीदते हैं। सीएम साय ने कहा कि इस साल 25 लाख से अधिक किसानों ने अपना धान बेचा है। उन्होंने कहा कि सामने होली है उसको देखते हुए कल यानी 28 फरवरी को 25 लाख 24 हजार किसानों के खाते में 10 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि भेजने वाले हैं।
बिल्हा में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित
मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर के बिल्हा में आज एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वयं इस कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे और किसानों के साथ संवाद करेंगे। उनका उद्बोधन सभी ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम स्थलों पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रसारित होगा। इसी कार्यक्रम के जरिए 28 फ़रवरी को 25 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा और कुल 10,292 करोड़ रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। बता दें कि इससे पहले घोषणा की गई थी कि होली से पहले किसानों को धान राशि दी जाएगी। अब यह स्पष्ट जानकारी सामने आ गई है कि 28 फरवरी को किसानों को यह राशि दी जाएगी।
इन्हें भी पढ़े:-
- शह मात The Big Debate: इधर फाग.. उधर गाने.. मुकाबले में सियासी तराने, भूपेश बघेल को अनुज शर्मा ने दिया जवाब, होली से पहले गरमाई प्रदेश की सियासत
- Vande Bharat IBC24 News: कोर्ट में धराशायी हुआ ‘शराब घोटाले’ का पहाड़.. CBI को भी पड़ी कड़ी फटकार.. क्या वाकई रची गई थी केजरीवाल के खिलाफ कोई ‘साजिश?’ जानें..
- One Stop Center Deoria Case : सुरक्षा घेरा तोड़कर वन स्टॉप सेंटर से भाग निकली नाबालिग, लापरवाही देख भड़के एसपी, दरोगा समेत पूरी टीम पर ताबड़तोड़ एक्शन

Facebook


