CG News : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक घटनाएं, कहीं जली लाश, कहीं नहर में मिली बच्ची, तो यहां पेड़ पर झूलता मिला युवक

Ads

CG News : छत्तीसगढ़ में दर्दनाक घटनाएं, कहीं जली लाश, कहीं नहर में मिली बच्ची, तो यहां पेड़ पर झूलता मिला युवक

  •  
  • Publish Date - April 29, 2026 / 12:25 PM IST,
    Updated On - April 29, 2026 / 12:25 PM IST

CG News /Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • अलग-अलग घटनाओं में तीन दर्दनाक मौतें
  • लापता युवक की जली हुई लाश
  • नहर में बहने से बच्ची और उसके पिता की मौत

CG News : छत्तीसगढ़ के तीन अलग-अलग जिलों में दर्दनाक मौत की खबर सामने आ रही है। जांजगीर चांपा में एक युवक की जली हुई लाश मिली है, बालोद में नहाने गई बच्ची का शव मिला है। वहीं बिलासपुर में एक युवक ने फंदे पर लटके लाश मिली है। जिससे इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।

लापता युवक की लाश इस हाल में मिला

मामला जांजगीर चांपा का है, जहां चार दिन से लापता युवक का शव खेत में जली हुई हालत में मिला है। बताया जा रहा है कि युवक 25 अप्रैल को पंतोरा में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था, जिसके बाद से लापता था (CG News)। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। पंतोरा उपथाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बच्ची का शव बरामद

बालोद जिले के तांदूला नहर में बहने वाली बच्ची का शव (CG News) बरामद कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, बच्ची अपने पिता के साथ नहाने गई थी, तभी दोनों तेज बहाव में बह गए। बताया जा रहा है कि रेस्क्यू टीम ने पहले ही पिता का शव बरामद कर लिया था, वहीं अब बच्ची का शव अब मिला है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पेड़ पर लटकी मिली लाश

बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र के चोरभट्ठी में एक युवक की लाश (CG News) पेड़ पर लटकी हुई मिली है। मृतक की पहचान चोरभट्ठी कला निवासी सतीश यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक घर से मामा के गांव जाने की बात कहकर निकला था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताते हुए मामले की जांच कर रही है।

IBC24 पर भी दिखेगा CGBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम, यहां करें क्लिक 👈🏻

Results

ये भी पढ़ें

जांजगीर चांपा में युवक की लाश किस हालत में मिली?

युवक की लाश खेत में जली हुई हालत में मिली है। वह चार दिनों से लापता था।

बालोद की घटना में बच्ची की मौत कैसे हुई?

बच्ची अपने पिता के साथ नहाने गई थी, तभी दोनों तेज बहाव में बह गए और उनकी मौत हो गई।

क्या बिलासपुर में युवक ने आत्महत्या की है?

पुलिस शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जता रही है, लेकिन अंतिम निष्कर्ष जांच के बाद ही सामने आएगा।

क्या इन घटनाओं के पीछे कोई आपसी संबंध है?

नहीं, तीनों घटनाएं अलग-अलग जिलों में हुई हैं और एक-दूसरे से जुड़ी नहीं हैं।

पुलिस इन मामलों में क्या कर रही है?

तीनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व अन्य सबूतों के आधार पर सच्चाई सामने लाई जाएगी।