CG Nikay Chunav 2025: पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 14 बागी नेताओं को कांग्रेस ने किया निष्कासित, 6 साल के लिए दिखाया बाहर का रास्ता

Ads

CG Nikay Chunav 2025: पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 14 बागी नेताओं को कांग्रेस ने किया निष्कासित, 6 साल के लिए दिखाया बाहर का रास्ता

  •  
  • Publish Date - February 5, 2025 / 02:01 PM IST,
    Updated On - February 5, 2025 / 02:01 PM IST

Congress Attacks PM Modi. Image Source: X Handle

बिलासपुर: CG Nikay Chunav 2025 छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव को लेकर सियासी गलियारों में खलबली मची हुई है। टिकट नहीं मिलने से कई नेता नाराज चल रहे हैं और पार्टी से इस्तीफा दे दिए हैं। इसी बीच कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई की है। नगरीय निकाय चुनाव में टिकट नहीं मिलने पर अपने ही पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों पर पार्टी ने एक्शन लिया है। कांग्रेस ने बिलासपुर के 14 बागी को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

Read More: Anupama Written Updates 05 February 2025 : शादी का शगुन लेकर कोठारी निवास जाएगी अनुपमा, वसुंधरा और पराग दिखाएंगे तीखे तेवर 

CG Nikay Chunav 2025 साथ ही उनकी प्राथमिक सदस्यता को भी रद्द कर दिया है। नगरीय निकाय चुनाव के दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़के के आरोप और अनुशासन भंग करने के मामले में शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने ये कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में बागी प्रत्याशी हैं।

Read More: CG Congress Manifesto 2025: बेटियों की शादी के लिए निशुल्क भवन, मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि.. कांग्रेस ने नगरीय चुनाव के लिए जारी किया घोषणा पत्र

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी को निकाय चुनाव होने को है। जिसके लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है।​ जिसके बाद से कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली है और टिकट नहीं मिलने से कार्यकर्ता पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

 

कांग्रेस ने बागी नेताओं के खिलाफ क्या कदम उठाया?

कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले 14 बागी नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया और उनकी प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी।

कांग्रेस के बागी नेताओं पर कार्रवाई क्यों की गई?

कांग्रेस ने इन बागी नेताओं के खिलाफ अनुशासन भंग करने और पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ने के आरोप में यह कार्रवाई की है।

कब हैं छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव?

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 11 फरवरी को होने हैं।

कांग्रेस ने उम्मीदवारों की सूची कब जारी की?

कांग्रेस ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की सूची पहले ही जारी कर दी है, जिसके बाद कई कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली।