CG School Closed Today: आज प्रदेशभर के निजी स्कूल बंद! प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या है कारण?

Ads

CG School Closed Today: आज प्रदेशभर के निजी स्कूल बंद! प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला, जानिए क्या है कारण?

CG School Closed Today | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों ने असहयोग आंदोलन के तहत स्कूल बंद रखने का फैसला किया
  • आंदोलन की मुख्य मांग RTE के तहत मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशि में संशोधन है
  • शिक्षकों और संचालकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया

रायपुर: CG School Closed Today छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों का असहयोग आंदोलन अब तेज होता जा रहा है। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए आज प्रदेशभर के सभी निजी स्कूलों को बंद रखने का फैसला लिया है।

CG School Closed News Today दरअसल, छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों के संगठन ने अपने असहयोग आंदोलन को और तेज करते हुए सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया है। आंदोलन के तहत 17 अप्रैल पूरे प्रदेश में प्राइवेट स्कूलों के शिक्षक और संचालक काली पट्टी बांधकर कार्य कर किया, जिसे उन्होंने प्रतीकात्मक विरोध बताया है। एसोसिएशन का कहना है कि उनकी मांगें लंबे समय से नजरअंदाज की जा रही हैं, जिसके चलते उन्हें यह कदम उठाना पड़ रहा है। वहीं, आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए संगठन ने शनिवार को राज्य के सभी निजी स्कूल बंद रखने का ऐलान किया है, जिससे प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर असर पड़ सकता है।

जानिए क्या है पूरा मामला

स्कूल संचालकों और शिक्षकों ने RTE के तहत मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशि को बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि साल 2011 से अब तक इस राशि में एक बार भी बढ़ोतरी नहीं की गई, जिससे स्कूलों पर आर्थिक दबाव लगातार बढ़ रहा है। प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों और संचालकों की मांग है कि RTE की धारा 12(2) के तहत तय की जाने वाली प्रतिपूर्ति राशि को वर्तमान खर्चों के हिसाब से संशोधित किया जाए।

इन्हें भी पढ़ें:-

छत्तीसगढ़ में निजी स्कूल क्यों बंद किए गए हैं?

निजी स्कूलों ने RTE के तहत मिलने वाली प्रतिपूर्ति राशि में संशोधन की मांग को लेकर असहयोग आंदोलन शुरू किया है।

आंदोलन के तहत शिक्षकों ने किस तरह विरोध दर्ज कराया?

शिक्षकों और संचालकों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया, जिसे प्रतीकात्मक विरोध बताया गया।

RTE की धारा 12(2) क्या है?

यह प्रावधान निजी स्कूलों में गरीब और वंचित वर्ग के बच्चों को प्रवेश देने पर सरकार द्वारा प्रतिपूर्ति राशि देने से संबंधित है।