CG Train Cancelled: यात्रियों को एक बार फिर होगी परेशानी, इतने दिनों तक नहीं चलेंगी ये गाड़ियां, इस वजह से रेलवे ने किया रद्द

Ads

CG Train Cancelled: यात्रियों को एक बार फिर होगी परेशानी, इतने दिनों तक नहीं चलेंगी ये गाड़ियां, इस वजह से रेलवे ने किया रद्द

  •  
  • Publish Date - March 5, 2026 / 06:32 PM IST,
    Updated On - March 5, 2026 / 06:32 PM IST

CG Train Cancelled | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • होली के बाद यात्रियों की संख्या बढ़ने के बीच SECR में ट्रैफिक ब्लॉक
  • 6 और 7 मार्च को 13 ट्रेनें रद्द, 2 ट्रेनें गंतव्य से पहले होंगी समाप्त
  • बोरतलाव-दरेकसा और गुदमा-गोंदिया रेल खंड में गर्डर डी-लॉन्चिंग का काम

बिलासपुर: CG Train Cancelled रंगों का त्योहार होली अब खत्म हो चुका है। परिवार और अपनों के साथ त्योहार मनाने के बाद अब प्रवासी लोग धीरे-धीरे अपने कामकाज की जगहों की ओर लौटने लगे हैं। शहरों और कस्बों में बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ भी देखने को मिल रही है। अगर आप भी ट्रेन में सफर करने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द (CG Train Cancelled) कर दिया है। दरअसल, नागपुर मंडल के अंतर्गत बोरतलाव-दरेकसा और गुदमा-गोंदिया रेल खंड में गर्डर डी-लॉन्चिंग का काम किया जाना है। जिसके चलते रेलवे ने कुल 13 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि 2 ट्रेनें अपने गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दी जाएंगी।

बताया गया है कि यह कार्य 6 और 7 मार्च को किया जाएगा, जिसके कारण इन दोनों दिनों में कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह काम रेल लाइन और पुलों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़े:-

SECR में ट्रेनें क्यों रद्द की गई हैं?

रेलवे द्वारा बोरतलाव-दरेकसा और गुदमा-गोंदिया रेल खंड में गर्डर डी-लॉन्चिंग का काम किया जा रहा है, जिसके कारण ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया गया है।

कितनी ट्रेनें रद्द की गई हैं?

रेलवे ने इस काम के चलते कुल 13 ट्रेनों को रद्द किया है।

क्या सभी ट्रेनें रद्द हैं?

नहीं, 13 ट्रेनें रद्द की गई हैं और 2 ट्रेनें अपने निर्धारित गंतव्य से पहले ही समाप्त कर दी जाएंगी।