बदला मौसम का मिजाज.. प्रदेश के कई इलाकों में आज हो सकती है बारिश, यहां लुढ़का पारा
Change weather in chhattisgarh : आने वाले दो दिनों तक तापमान में किसी तरह के बदलाव के आसार नहीं है, Latest news, Hindi news,
रायपुर, भोपाल। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में मौसम में बदलाव हुआ है। आज छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश के असार है। आने वाले दो दिनों तक तापमान में किसी तरह के बदलाव के आसार नहीं है।
यह भी पढ़ें: बारिश और बाढ़ ने मचाई तबाही.. अब तक 340 से ज्यादा लोगों की मौत, कई लापता
इधर मध्यप्रदेश के मौसम की बात करें तो पश्चिमी विक्षोभ के असार से रात के तापमान में पारा 1.4 डिग्री लुढ़का है। अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री है। वहीं, न्यूनतम तापमान 23 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। अगले दो दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। जिसके बाद 17 अप्रैल से फिर से लू चल सकती है।
यह भी पढ़ें: गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या लौटे पुराने रूप में, विस्फोटक पारी खेलकर टीम को दिलाई शानदार जीत
कई इलाकों में तेज हवाएं शुरू
छत्तीसगढ़ में द्रोणिका के असर से गुरुवार को कई शहरों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। वहीं आज और कल भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो द्रोणिका के चलते बादल छाए रहेंगे। आने वाले दो दिनों तक तापमान में बदलाव के आसार नहीं है। फिलहाल तापमान में कोई विशेष परिवर्तन के आसार नहीं है।
यह भी पढ़ें: कोरोना का अलर्ट.. बच्चे संक्रमित मिले तो तत्काल बंद होगा स्कूल, यहां फिर से बढ़ने लगे केस

Facebook


