Chhattisgarh BJP Expelled Five Party Workers || IBC24 File
राजनांदगांव: जिले के डोंगरगढ़ में भाजपा संगठन के भीतर मचे हंगामे की चर्चा पूरे प्रदेश में है। इस बीच जिला इकाई ने बड़ा फैसला लेते हुए डोंगरगढ़ मंडल इकाई को भंग करने का फैसला लिया है। (Chhattisgarh BJP Expelled Five Party Workers) इसके साथ ही पांच पार्टी कार्यकर्ताओं को भी निष्कासित कर दिया गया है। इनमें प्रिंस कक्कड़, वीरेंद्र साहू, संतोष राव, परविंदर सिंह मोंटी भाटिया और अनिल पांडे का नाम शामिल है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
इस बारें में बताया गया है कि, जल्द ही मंडल इकाई के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी और नए पदाधिकारियों के नाम का ऐलान किया जाएगा।
गौरतलब है कि, डोंगरगढ़ के भाजपा इकाई में जमकर बवाल मचा था। यहाँ पार्टी नेताओं के बीच गुटबाजी और खेमेबाजी चरम =पर पहुँच गई थी। गुरुवार को राजनांदगांव में भाजपा की बड़ी संभागीय बैठक आयोजित हुई जिसमें क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल के साथ साय भी पहुंचे थे। बैठक के बाद ही संगठन ने फैसला सुना दिया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
डोंगरगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा पदाधिकारियों के खिलाफ खुलकर बयानबाजी की जा रही थी। इसके बाद 14 जुलाई को चार कार्यकर्ताओं को अनुशासनहीनता का नोटिस दिया गया। (Chhattisgarh BJP Expelled Five Party Workers) इन्हीं के साथ 27 जुलाई को 111 कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया और मंडल अध्यक्ष जसमीत बन्नोआना पर भेदभाव सहित कई आरोप लगाए। दो दिन में ही ऐसे ही 35 इस्तीफे और आए। जिला भाजपा ने इसके बाद असंतुष्टों से बैठक शुरु की। सप्ताह भर की बातचीत और कोर कमेटी में विषय रखने के बाद प्रदेश संगठन को कार्रवाई की अनुशंसा प्रेषित की गई थी।
ओला इलेक्ट्रिक ने देशभर में बिक्री, सेवा नेटवर्क डीलर भागीदारों के लिए खोला
वाराणसी में भोर की पहली किरण के साथ गूंजेंगी शिव स्त्रोत की स्वर लहरियां
विपक्ष के हंगामे के कारण राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर सवा दो बजे तक स्थगित
जम्मू कश्मीर के धार्मिक संगठन ने सूअर के मांस से बने उत्पादों की ऑनलाइन बिक्री पर जताई आपत्ति
उमर ने बाढ़ प्रभावित राजौरी का दौरा किया, राहत एवं पुनर्वास कदमों की समीक्षा की