छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 2,828 नए मामले आए

Ads

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 2,828 नए मामले आए

  •  
  • Publish Date - January 7, 2022 / 10:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

रायपुर, सात जनवरी (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 2,828 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके साथ ही राज्य में शुक्रवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 10,17,356 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

राज्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस अवधि में 12 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 34 लोगों ने गृह पृथकवास की अवधि पूरी की। उन्होंने बताया कि राज्य में शुक्रवार को संक्रमण से तीन मरीजों की मृत्यु दर्ज की गई।

अधिकारियों ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान रायपुर से 899, दुर्ग से 293, राजनांदगांव से 60, बालोद से 14, बेमेतरा से 13, कबीरधाम से 11, धमतरी से 22, बलौदाबाजार से 27, महासमुंद से 21, गरियाबंद से दो, बिलासपुर से 279, रायगढ़ से 364, कोरबा से 268, जांजगीर-चांपा से 142, मुंगेली से 33, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 10, सरगुजा से 52, कोरिया से 58, सूरजपुर से नौ, बलरामपुर से 20, जशपुर से 153, बस्तर से सात, कोंडागांव से एक, दंतेवाड़ा से नौ, सुकमा से 34, कांकेर से 10 और बीजापुर से 17 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 10,17,356 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है, जिनमें से 9,94,063 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हो गए हैं। राज्य में 9,684 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,609 लोगों की अबतक मौत हुई है।

भाषा संजीव धीरज

धीरज