CG Road Accident Death Record: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों से मौतों के डरावने आंकड़ें, एक साल में ही इतने लोगों ने गंवाई जान, परिवहन मंत्री ने सदन में दी जानकारी

Ads

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों से मौतों के डरावने आंकड़ें, एक साल में ही इतने लोगों ने गंवाई जान, Chhattisgarh Road Accident Death Record

  •  
  • Publish Date - February 24, 2026 / 12:26 PM IST,
    Updated On - February 24, 2026 / 12:32 PM IST
HIGHLIGHTS
  • एक साल में छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों में 6,898 लोगों की मौत।
  • रायपुर जिला ‘जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट’ में शामिल।
  • , 13 फरवरी 2026 से पीएम राहत योजना लागू।

रायपुर। CG Road Accident Death Record: छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान प्रदेश में बढ़ते सड़क हादसों का मुद्दा गूंजा। रायपुर दक्षिण बीजेपी विधायक सुनील सोनी ने राज्य में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति, मुआवजा प्रावधान और रोकथाम के उपायों को लेकर सवाल उठाया। जवाब में परिवहन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि प्रदेश में बीते एक वर्ष में सड़क दुर्घटनाओं में 6,898 लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा रायपुर जिले को ‘जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट’ में शामिल किया गया है। साथ ही 13 फरवरी 2026 से प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत दुर्घटनाग्रस्त लोगों के इलाज का खर्च सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है।

सिटी बसों को लेकर भी पूछे सवाल

CG Road Accident Death Record: विधायक सुनील सोनी ने पूछा कि वर्तमान में रायपुर में कितनी सिटी बसें संचालित हो रही हैं और भविष्य में कितनी बसें चलाने की योजना है। इस पर मंत्री ठोस आंकड़े प्रस्तुत नहीं कर पाए। इस दौरान भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने भी अपनी ही सरकार के मंत्री को घेरते हुए कहा कि सड़क दुर्घटना रोकने की सरकार की रणनीति केवल कागजी है और इसे किसी परिवहन विशेषज्ञ द्वारा तैयार नहीं किया गया है। उन्होंने इसे प्रदेश को “मौत के मुंह में खड़ा करने वाली रणनीति” बताया।

अजय ने उठाया ये मुद्दा

चंद्राकर ने रायपुर स्थित ड्राइवर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के निरीक्षण का मुद्दा उठाते हुए मंत्री को साथ चलकर सुविधाओं का जायजा लेने की चुनौती दी। इस पर मंत्री कश्यप ने कहा कि वे पहले भी निरीक्षण कर चुके हैं और आवश्यक हुआ तो आपके साथ भी चलने को तैयार हैं। प्रश्नकाल के दौरान सड़क सुरक्षा, सार्वजनिक परिवहन और सरकारी तैयारियों को लेकर सरकार को विपक्ष के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ेंः-

छत्तीसगढ़ में एक साल में कितनी सड़क दुर्घटना में मौतें हुईं?

प्रदेश में बीते एक वर्ष में सड़क दुर्घटनाओं में 6,898 लोगों की मौत हुई है।

‘जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट’ का क्या मतलब है?

इस योजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में मृत्यु दर को शून्य तक लाने के लिए विशेष निगरानी और सख्त कदम उठाना है।

सड़क दुर्घटना में घायल लोगों को क्या सरकारी सहायता मिलती है?

13 फरवरी 2026 से प्रधानमंत्री राहत योजना के तहत दुर्घटनाग्रस्त लोगों के इलाज का खर्च सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है।

रायपुर में सिटी बसों को लेकर क्या विवाद हुआ?

विधायक द्वारा सिटी बसों की वर्तमान संख्या और भविष्य की योजना पूछे जाने पर मंत्री स्पष्ट आंकड़े प्रस्तुत नहीं कर पाए।

ड्राइवर ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट को लेकर क्या मुद्दा उठा?

अजय चंद्राकर ने संस्थान की सुविधाओं पर सवाल उठाते हुए मंत्री को संयुक्त निरीक्षण की चुनौती दी, जिस पर मंत्री ने सहमति जताई।