CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्री ध्यान दें! रेलवे ने अचानक इन ट्रेनों को किया रद्द, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला, देखें पूरी सूची

छत्तीसगढ़ के रेल यात्री ध्यान दें! रेलवे ने अचानक इन ट्रेनों को किया रद्द, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला, Chhattisgarh Train Cancelled New List

CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के रेल यात्री ध्यान दें! रेलवे ने अचानक इन ट्रेनों को किया रद्द, इस वजह से लिया गया बड़ा फैसला, देखें पूरी सूची

Chhattisgarh Train Cancelled. Image Source- IBC24

Modified Date: February 10, 2026 / 06:35 pm IST
Published Date: February 10, 2026 6:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गोंदिया स्टेशन पर इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेडेशन का कार्य
  • 2 अप्रैल से 25 अप्रैल तक 14 ट्रेनें रद्द
  • 7 ट्रेनें गंतव्य से पहले समाप्त, यात्रियों को सलाह

बिलासपुरः Chhattisgarh Train Cancelled अगर आप छत्तीसगढ़ में रहते हैं और आने वाले कुछ दिनों में ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए ही है। अप्रैल महीने में छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कुछ गाड़ियां प्रभावित रहेगी। दरअसल आने वाले वाले दिनों में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म-3 पर बने वॉशेबल एप्रन का डिस्मेंटलिंग और बैलेस्टेड ट्रैक बनाने का काम होगा। इसके कारण 14 ट्रेनें 2 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी। वहीं 7 गाड़ियां गंतव्य से पहले समाप्त होगी।

रद्द की जाने वाली गाड़ियां (Chhattisgarh Train Cancelled)

  • गाड़ी संख्या 18030 (शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल) एक्सप्रेस, शालीमार से 4 अप्रैल से 24 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 18029 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल- शालीमार) एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 6 अप्रैल से 26 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 18237 (कोरबा – अमृतसर) एक्सप्रेस कोरबा से 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 18238 (अमृतसर-बिलासपुर) एक्सप्रेस, अमृतसर से 7 अप्रैल से 27 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 12410 (हज़रत निजामुद्दीन-रायगढ़) एक्सप्रेस, हज़रत निजामुद्दीन से 02, 04, 06, 07, 08, 09, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल को रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 12409 (रायगढ़-हज़रत निजामुद्दीन) एक्सप्रेस, रायगढ़ से 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल को रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 12101 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल-शालीमार) एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक टर्मिनल से 04, 06, 07, 10, 11, 13, 14, 17, 18, 20 और 21 अप्रैल को रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 12102 (शालीमार-लोकमान्य तिलक टर्मिनल) एक्सप्रेस, शालीमार से 6, 8, 9, 12, 13, 15, 16, 19, 20, 22 और 23 अप्रैल को रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 12807 (विशाखापत्तनम – हज़रत निजामुद्दीन) एक्सप्रेस, विशाखापत्तनम से 5, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 23 अप्रैल को रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 12808 (हज़रत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम) एक्सप्रेस, हज़रत निजामुद्दीन से 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 अप्रैल को रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 68815 (बल्लारशाह-गोंदिया) मेमू पैसेंजर, बल्लारशाह से 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 68816 (गोंदिया – बल्लारशाह) मेमू पैसेंजर, गोंदिया से 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 78805 (गोंदिया – कटंगी) डेमू पैसेंजर, गोंदिया से 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 78806 (कटंगी-गोंदिया) डेमू पैसेंजर, कटंगी से 5 अप्रैल से 26 अप्रैल तक रद्द रहेगी।

गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली गाड़ियां (Indian Railway News)

  • गाड़ी संख्या 68802 (गोंदिया – बल्लारशाह) पैसेंजर 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी। गोंदिया- हिरदामाली के मध्य रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 68803 (बल्लारशाह -गोंदिया) पैसेंजर 5 अप्रैल 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी। हिरदामाली-गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 68804 (गोंदिया – बल्लारशाह) पैसेंजर 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी। गोंदिया-हिरदामाली के मध्य रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 68805 (चांदाफोर्ट – गोंदिया) पैसेंजर 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी। हिरदामाली-गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 68806 (गोंदिया- वड्सा) पैसेंजर 5 अप्रैल से 25 अप्रैल हिरदामाली स्टेशन में नियंत्रित की जाएगी। गोंदिया-हिरदामाली के मध्य रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 15231 ( बरौनी – गोंदिया) एक्सप्रेस 5 अप्रैल से 25 अप्रैल तक दुर्ग में नियंत्रित की जाएगी। दुर्ग-गोंदिया के मध्य रद्द रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 15232 (गोंदिया – बरौनी) एक्सप्रेस 5 अप्रैल से 26 अप्रैल दुर्ग में नियंत्रित की जाएगी। गोंदिया-दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।