CM Bhuepsh Replied: क्या GST वसूलने केंद्र खिला रही सट्टा?.. महादेव सट्टा एप्प के जवाब में CM बघेल का तंज

Ads

  •  
  • Publish Date - October 13, 2023 / 05:31 PM IST,
    Updated On - October 13, 2023 / 05:31 PM IST

CM Bhuepsh Replied to ravishankar prasad

रायपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशनकार प्रसाद ने रायपुर परबस के दौरान राज्य की बघेल सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने अलग अलग कथित घोटालों से लेकर महादेव सट्टा एप्प के मामले पर कांग्रेस सरकर को कटघरे में खड़ा किया है।

इस मशहूर भरथरी कलाकार का निधन.. अस्पताल में जारी था इलाज, पंथी विधा में हासिल था महारत

अब रविशंकर प्रसाद के इन्ही सवालों पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी जवाबी पलटवार किया है। उन्होंने केंद्र को निशाने पर लेते हुए केंद्र पर जीएसटी वसूली के लिए युवाओं को सट्टेबाजी में धकेलने का आरोप लगाया है। सीएम ने अपने एक्स अकाउंट पर यह बातें ट्वीट की है।

उन्होंने लिखा है भाजपा दिल्ली से अपने कथित दिग्गजों को बुला रही है और छत्तीसगढ़ के बारे में उल-जलूल बयान दिलवा रही है। वे बिना जानकारी अगड़म बगड़म कुछ भी बोले जा रहे हैं। अरे भैया महादेव ऐप के बारे में बोलना है तो पहले अपनी ईडी से तो पूछ लो कि जांच किसने शुरु की।

हमने शुरू की कार्रवाई

उन्होंने आगे लिखा है कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने आपराधिक मामला दर्ज करके जांच शुरु की। सौ से अधिक लोगों को गिरफ़्तार किया। इसी के आधार पर ईडी ने मामला दर्ज किया। और अब आप हमसे ही सवाल पूछ रहे हैं? सवाल हमारे पास भी हैं. केंद्र में भाजपा की सरकार है तो स्पोर्ट्स चैनलों और सोशल मीडिया पर दिन-रात विज्ञापनों के ज़रिए युवाओं को सट्टे की लत लगाने वाले जो अनगिनत गेम चल रहे हैं उन्हें सरकार क्यों नहीं रोक रही है? उन पर सरकार कानूनी पाबंदी क्यों नहीं लगाती?

भाजपा नेता ये बता दें कि आपने इस ऑनलाइन सट्टे पर रोक लगाने की जगह इस पर जीएसटी किस मंशा से लगाया? युवाओं में सट्टे की लत लग रही है। मुझसे सैकड़ों अभिभावकों ने आकर शिकायत की है। कुल मिलाकर GST चाहिए, तो देश के करोड़ों युवाओं को सट्टे में धकेलोगे? इस पर जवाब दे दें भाजपा के नेता, फिर हमसे सवाल पूछें।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें