‘हमने युवाओं को अप्रैल फूल नहीं बनाया, एक अप्रैल को ही 4 लोगों को मिला चेक’… सीएम भूपेश का बड़ा बयान

Ads

'हमने युवाओं को अप्रैल फूल नहीं बनाया, एक अप्रैल को ही 4 लोगों को मिला चेक'... CM Bhupesh latest Statement on Berojgari Bhatta Scheme

  •  
  • Publish Date - April 2, 2023 / 01:01 PM IST,
    Updated On - April 2, 2023 / 01:01 PM IST

CM Bhupesh said that divided into two parts

रायपुरः CM Bhupesh latest Statement on Berojgari Bhatta छत्तीसगढ़ सरकार ने एक अप्रैल से प्रदेश के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देना शुरू कर दिया है। इस अब सियासत भी शुरू हो गई है। भाजपा बेरोजगारी भत्ते को लेकर राज्य सरकार पर तमाम आरोप लगा रही है। वहीं अब इसे लेकर प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल का भी बयान सामने आया है। सीएम ने कहा कि हमने युवाओं को अप्रैल फूल नहीं बनाया है। एक अप्रैल को ही 4 लोगों को बेरोजगारी भत्ता का चेक दिया है। बेरोजगारी भत्ता प्रक्रिया कठिन होने के आरोपो का जबाव देते हुए सीएम ने कहा कि हमारी सरकार में बेरोजगारी भत्ता प्रक्रिया सरल है। इसके लिए बजट में 250 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

Read More : Dasara ने बॉक्स ऑफिस में मचाया तहलका, तीन दिन में ही अल्लू अर्जुन की Pushpa को पछाड़ा… 

सीएम ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप

CM Bhupesh latest Statement on Berojgari Bhatta सीएम भूपेश ने केन्द्रीय एजेंसी की कार्रवाई को लेकर बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने केन्द्रीय एजेंसी की कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है। हमारी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश हुई। भाजपा हमारी बहुमत कम होती तो विधायक तोड़ने का काम करते हैं। दूसरे राज्यों में भी सरकार गिराने की कोशिश हुई है।

Read More : बीजेपी को उसी की रणनीति में घेरने को तैयार कांग्रेस, भगवा रंग में रंगा प्रदेश कार्यालय, पूर्व सीएम ने कही ये बड़ी बात