बलरामपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

Ads

बलरामपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत

  •  
  • Publish Date - July 10, 2026 / 12:39 PM IST,
    Updated On - July 10, 2026 / 12:39 PM IST

बलरामपुर (उप्र), 10 जुलाई (भाषा) बलरामपुर जिले के हरैया थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से धान की रोपाई कर रहे एक युवक की मौत हो गई। एक प्रशासनिक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी ।

उप जिलाधिकारी (एसडीएम) राकेश कुमार जयंत ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम ग्राम सिंगाही सिंगरोर निवासी शिव कुमार वर्मा (21) अपने खेत में धान की रोपाई कर रहा था। तभी आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट मिलते ही मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

भाषा सं आनन्द

मनीषा नरेश

नरेश