Jagdalpur Vidhan Sabha Chunav live
Jagdalpur Vidhan Sabha Chunav live: जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में मंगलवार यानी आज 7 नवंबर को विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। पहले चरण के चुनाव में 20 विधानसभा क्षेत्र और 11 जिले शामिल हैं। आज मतदान के पहले चरण में जगदलपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी जतिन जायसवाल मतदान केंद्र पहुंच मतदान किए। वहां के लोगों में मतदान देने के लिए गजब का उत्साह देखा जा रहा है।
Jagdalpur Vidhan Sabha Chunav live: बता दें कि इस बार 40 लाख 78 हजार से अधिक लोग मतदान करेंगे। मतदान के लिए 10 विधानसभा में सुबह 7 बजे से 3 बजे तक का समय निश्चित किया गया और 10 ऐसे विधानसभा रहेंगे, जहां 8 बजे से 5 बजे तक मतदान किया जा सकेगा। बस्तर संभाग में सुरक्षा के मद्देनजर करीब 60 हजार तैनात हैं।