Bilaspur Crime News: छत्तीसगढ़ के इस दिग्गज कांग्रेस नेता के बेटे पर जानलेवा हमला, युवकों ने कई बार किया चाक़ू से वार, गंभीर हालत में ले जाया गया अस्पताल

Ads

Bilaspur Crime News: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के बेटे पर जानलेवा हमला किया गया है।

  •  
  • Publish Date - February 20, 2026 / 11:14 PM IST,
    Updated On - February 20, 2026 / 11:21 PM IST

Bilaspur Crime News/Image Credit: IBC24 File Photo

HIGHLIGHTS
  • : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में गिर हुई वारदात।
  • कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के बेटे पर जानलेवा हमला किया गया है।
  • युवकों ने त्रिलोक श्रीवास के बेटे पर चाक़ू से हमला किया है। /

Bilaspur Crime News: बिलासपुर: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास के बेटे पर जानलेवा हमला किया गया है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं त्रिलोक श्रीवास के बेटे को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। (Bilaspur Crime News) पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

क्या है मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास का बेटा भेल खाने गया था और इस दौरान कुछ युवकों से उसका विवाद हुआ था। विवाद के बाद युवकों ने कांग्रेस नेता के बेटे पर चाक़ू से ताबड़तोड़ कार कर दिए। इस हमले में कांग्रेस नेता त्रिलोक श्रीवास का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। कांग्रेस नेता के बेटे को घायल अवस्था में (Bilaspur Crime News) इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जांच में जुटी पुलिस

Bilaspur Crime News:  वहीं इस वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है। (Bilaspur Crime News) पुलिस की टीम कांग्रेस नेता के बेटे पर हमला करने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई है। यह पूरी वारदात बिलासपुर जिले के लखीराम ऑडिटोरियम के पास हुई है।

इन्हे भी पढ़ें:-