Home » Chhattisgarh » Congress will support dummy candidate Tilak Sonkar in Dhamtari Municipal Corporation elections
Dhamtari Nagar Nigam Election: धमतरी नगर निगम में हो गया खेला! अधिकृत प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने के बाद अब इसको समर्थन देगी कांग्रेस, जानिए क्या है पूरा मामला
Ads
धमतरी नगर निगम में हो गया खेला! Congress will support dummy candidate Tilak Sonkar in Dhamtari Municipal Corporation elections
धमतरीः Dhamtari Nagar Nigam Election छत्तीसगढ़ के धमतरी नगर निगम में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन रद्द कर दिया गया है। कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा के फॉर्म में भाजपा ने आपत्ति लगाई थी और नामांकन निरस्त करने की मांग की थी। भाजपा प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा के अभिकर्ता की आपत्ति पर चुनाव आयोग ने जांच की और सही पाए जाने पर उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया है। इधर अब इसे लेकर सियासत भी गर्म हो गई है। कांग्रेस ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट जाने की बात कही है। वहीं ज़िला अध्यक्ष कांग्रेस शरद लोहाना ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी अपने डमी प्रत्याशी तिलक सोनकर पर विचार कर रही है। अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान करेगी।
बता दें कि धमतरी में कांग्रेस ने पार्टी जिला महामंत्री विजय गोलछा पर भरोसा जताकर उन्हें मैदान में उतारा था। वहीं भाजपा ने प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा को प्रत्याशी बनाया है। रामू रोहरा के अभिकर्ता ने कांग्रेस पार्टी के अधिकृत मेयर प्रत्याशी विजय गोलछा के फॉर्म पर आपत्ति जताई थी। उनका कहना था कि उनके फॉर्म में निगम में ठेकेदार के रूप में काम करने का जिक्र है। नियम के मुताबिक कोई अगर नगर निगम का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से लाभार्थी है, वो महापौर का चुनाव लड़ने के योग्य नहीं माना जाता है। चुनाव आयोग ने उनकी आपत्ति पर जांच की तो सही पाया, जिसके बाद उनका नामांकन निरस्त कर दिया गया।
कांग्रेस पार्टी के अधिकृत मेयर प्रत्याशी का नामांकन निरस्त होने को लेकर धमतरी विधायक ओंकार साहू ने कहा कि मामले को लेकर हमारी पार्टी हाईकोर्ट जाएगी। बता दें कि धमतरी नगर निगम में महापौर के लिए कुल 19 लोगों ने फॉर्म खरीदे थे, जिसमें से 14 लोगों ने फॉर्म जमा किए है। विजय गोलछा सहित दो फॉर्म रिजेक्ट हुआ है, जबकि 12 स्वीकृत किए गए हैं।
धमतरी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा का "नामांकन" क्यों रद्द हुआ?
भाजपा प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा के अभिकर्ता ने आपत्ति दर्ज कराई थी कि विजय गोलछा ने अपने "नामांकन" फॉर्म में निगम में ठेकेदार के रूप में काम करने की जानकारी दी थी। जांच के बाद चुनाव आयोग ने इसे सही पाया और "नामांकन" निरस्त कर दिया।
भाजपा प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा ने "नामांकन" पर क्या आपत्ति जताई थी?
भाजपा प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा के अभिकर्ता ने आपत्ति जताई थी कि कांग्रेस प्रत्याशी विजय गोलछा निगम में ठेकेदार हैं, जो नियमों का उल्लंघन करता है। चुनाव आयोग ने जांच के बाद इस आपत्ति को सही पाया और विजय गोलछा का "नामांकन" रद्द कर दिया।
विजय गोलछा के नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस का अगला कदम क्या होगा?
कांग्रेस विधायक ओंकार साहू ने कहा है कि वे विजय गोलछा के "नामांकन" निरस्त होने के फैसले को चुनौती देने के लिए हाईकोर्ट जाएंगे।
धमतरी नगर निगम चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी कौन हैं?
भाजपा से प्रदेश महामंत्री जगदीश रामू रोहरा और कांग्रेस से पार्टी जिला महामंत्री विजय गोलछा प्रत्याशी थे, लेकिन विजय गोलछा का "नामांकन" रद्द कर दिया गया है।
क्या धमतरी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस नया प्रत्याशी उतार सकती है?
विजय गोलछा का "नामांकन" रद्द होने के बाद कांग्रेस के पास कानूनी विकल्पों के अलावा नया प्रत्याशी उतारने का भी विकल्प हो सकता है, लेकिन अभी तक इस पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।