Anupama written update 13th february 2026/ Image Credit: ScreenGrab / Youtube /@Tellyboosters
Anupama written update 13th February 2026: ‘Starplus‘ के नंबर-1 ‘TRP‘ वाले और सभी दर्शकों के पसंदीदा शो ‘अनुपमा‘ के आज के एपिसोड में, वसुंधरा अनुपमा को बोलने का मौका देती है और कहती है कि यदि वह कुछ राय देना चाहती है तो दे सकती है। अनुपमा कहती है कि कृति बहुत खुशकिस्मत है कि पराग और वसुंधरा उसे इतना सपोर्ट करते हैं क्योंकि हर औरत को अपने परिवार से ऐसा सपोर्ट नहीं मिलता। यदि पराग उसे इंसाफ दिलाने के लिए खुद डिवोर्स लॉयर को बुलाना चाहता है तो कृति को आगे बढ़ना चाहिए और उसे इंसाफ ज़रूर मिलना चाहिए। इस मामले में पुलिस के शामिल होते ही सब सामने आ जायेगा, जिसे सुन कृति स्तब्ध रह जाती है।
अनुपमा, कपिल से उसकी माँ की सेहत के बारे में पूछती है, कपिल बताता है कि वह मेंटली बहुत परेशान है। अनुपमा कहती है कि वह एक माँ का दर्द समझ सकती है और साथ ही कपिल को आगाह करती है कि उसने कृति के डर को चिंगारी दे दी है और अब उसे हिम्मत करके कृति का असली चेहरा सब के सामने लाना होगा। वह उसे ये भी सलाह देती है कि कृति को धक्का दे ताकि वह अपना असली चेहरा दिखा सके। उसी दौरान, वसुंधरा अनुपमा और कपिल को साथ में देख, अनुपमा से सवाल करती है कि एक तरह वह कृति का साथ देती है और दूसरी तरफ वह कपिल को दिलासा कैसे दे सकती है? अनुपमा जवाब देती है कि वह हमेशा सच का साथ देती है।
वसुंधरा ज़ोर देते हुए कहती है कि कपिल ही गुनहगार है, अनुपमा जवाब देती है कि एकतरफा कहानियों से सच का फैसला नहीं किया जा सकता। वसुंधरा गुस्से में अनुपमा को उसके घर के मामलों से दूर रहने को कहती है।
परितोष, हसमुख के दोस्त को बंगला बेचने की कोशिश करता है हंसमुख, परितोष को बेवकूफ कहता है। राजा, तोषु को टोकता है और उसे बताता है कि उसने एक बैडरूम और किचन वाली डील फाइनल कर दी है, तभी तोषु, राजा को सभी मेहमानों के सामने चिल्लाता है तोषु के दोस्त उसका मज़ाक उड़ाते हैं। तोषु, राजा से डील के सारे पेपर्स दिखाने को कहता है हसमुख को अनुपमा का ख्याल आता है कि उसे अक्सर गलत समझा जाता है और उम्मीद करता है कि अनुपमा वहां ठीक हो और राही-अनुपमा के रिश्ते में कोई ग़लतफहमी न हो।
अनुपमा, राही के लिए एक नई इंस्टेंट ब्रेकफास्ट रेसिपी ट्राई करती है। राही को रेसिपी बहुत पसंद आती है। राही, अनुपमा को ‘अनु की रसोई’ शुरू करने का सुझाव देती है और अनुपमा इस बारे में सोचने का फैसला करती है।
कृति, कपिल से तलाक लेने के बारे में सवाल करती है, कपिल कहता है कि उसे शांति चाहिए इसलिए वह उससे तलाक लेना चाहता है। कृति, उस पर उसके माता-पिता की प्रॉपर्टी हड़पने का आरोप लगाती है और कपिल और उसकी माँ के खिलाफ झूठा केस करने की धमकी देती है, साथ ही खुद को घायल कर उसे फंसाने की धमकी भी देती है। कपिल टूट जाता है।
प्रेरणा, प्रेम से बात करने की कोशिश करती है और माफ़ी भी मांगती है लेकिन प्रेम उसे नज़रअंदाज़ कर देता है। वह कहती है कि वह अनुपमा को खोना नहीं चाहती। प्रेम उसे कहता है कि वह राही और अनुपमा से सच छिपाएगा, तभी माहिं और गौतम प्रेम से सवाल करते हैं और उसे उकसाते हैं। राही और अनुपमा बीच में आकर और उनके बीच हो रही नोक-झोंक को बंद करने को कहती हैं। वसुंधरा को देख गौतम वहां से चला जाता है। अनुपमा को भी माहीं और गौतम पर शक होता है।
कृति, कपिल पर उसे चोट पहुंचाने का आरोप लगाती है और ज़ोर-ज़ोर से चिल्लाती है। पराग, कृति को थप्पड़ मारता है। अनुपमा सब के सामने, कृति के खिलाफ सबूत पेश करती है और कहती है कि हिंसा का कोई जेंडर नहीं होता और न्याय सब के लिए एक बराबर होना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें: