ईडी ने छत्तीसगढ़ में नेताओं से जुड़े कारोबारी को गिरफ्तार किया

Ads

ईडी ने छत्तीसगढ़ में नेताओं से जुड़े कारोबारी को गिरफ्तार किया

  •  
  • Publish Date - July 30, 2026 / 09:17 PM IST,
    Updated On - July 30, 2026 / 09:17 PM IST

रायपुर, 30 जुलाई (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कुछ छत्तीसगढ़ नेताओं से कथित तौर पर जुड़े के. के. श्रीवास्तव को “धोखाधड़ी” से संबंधित धनशोधन मामले में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि श्रीवास्तव को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत हिरासत में लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि श्रीवास्तव को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां ईडी ने उसकी हिरासत मांगी।

छत्तीसगढ़ आबकारी मामले में दायर आरोप पत्र में ईडी ने दावा किया था कि श्रीवास्तव राज्य के एक पूर्व मुख्यमंत्री का दोस्त था।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश