Excise Constable Recruitment: जारी हुआ छत्तीसगढ़ आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, इतने पदों पर हुई थी भर्ती, अपना रिजल्ट ऐसे चेक कर सकते हैं अभ्यर्थी
जारी हुआ छत्तीसगढ़ आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, इतने पदों पर हुई थी भर्ती, Excise Constable Recruitment Result
रायपुर: Excise Constable Recruitment: आबकारी विभाग के अंतर्गत आबकारी आरक्षक के रिक्त 200 पदों की पूर्ति हेतु सीधी भर्ती के माध्यम से छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर (व्यापम) द्वारा 27 जुलाई 2025 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। उक्त भर्ती परीक्षा का अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम व्यापम की वेबसाइट पर 19 सितम्बर 2025 को प्रदर्शित किया गया।
आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग को उपलब्ध कराये गये परीक्षा परिणाम की प्राप्तांक सूची एवं परीक्षा से संबंधित अन्य अभिलेखों के आधार पर विज्ञापन में उल्लेखित वर्गवार, प्रवर्गवार रिक्तियों की संख्या के लगभग तीन गुना अभ्यर्थियों को मेरिट क्रम में चिन्हांकित किया गया। उनके मूल प्रमाण पत्रों (दस्तावेजों) का सत्यापन एवं शारीरिक मापदण्ड की जॉच के लिए बुलाया गया, किन्तु पर्याप्त अवसर दिये जाने के बाद भी सत्यापन में अनुपस्थित एवं शारीरिक मापदण्ड में अपात्र पाये गये कुल 128 अभ्यर्थियों के नामों पर चयन प्रक्रिया में विचार नहीं करने संबंधी 12 मार्च 2026 को पत्र जारी किया गया। शेष पात्र अभ्यर्थियों में से व्यापम द्वारा जारी मेरिट क्रम के आधार पर वर्गवार, प्रवर्गवार आबकारी आरक्षक पद के कुल 200 पदों के विरूद्ध 200 पदों पर अभ्यर्थियों की उपलब्धता अनुसार चयन सूची तथा 43 अनुपूरक (प्रतीक्षा) सूची जारी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि आबकारी आरक्षक पद हेतु छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षा में व्यापम द्वारा जारी मेरिट सूची के आधार पर विभाग में दस्तावेज सत्यापन एवं शारीरिक मापदण्ड में पात्र पाये गये अभ्यर्थियों में से चयन हेतु उपयुक्त पाये गये अभ्यर्थियों की सूची मंडल की वेबसाईट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ पर अपलोड कर दी गई है।
इन्हें भी पढ़ेंः
- IAS Dr Ravi Mittal Central Deputation: जनसम्पर्क आयुक्त IAS डॉ रवि मित्तल पीएम मोदी की टीम में शामिल, PMO दिल्ली में डिप्टी सेक्रेट्री नियुक्त
- Vedanta Ltd Share Price: वेदांता के निवेशकों की बल्ले-बल्ले! फिर बरसेगा डिविडेंड का पैसा, रिकॉर्ड डेट जानकर रह जाएंगे हैरान
- LPG Cylinder Price 19 March 2026: क्या बदल गए गैस सिलेंडर के रेट? जानें कहां मिलेगा सबसे सस्ता और कहां सबसे महंगा, देखें शहरवार पूरी लिस्ट
- Iran Israel War News: मिडिल ईस्ट की जंग का खतरनाक मोड़! अब तेल-गैस के कुएं बने निशाना, क्या अब पूरी दुनिया को झेलना पड़ेगा बड़ा संकट?
- Wife Call Police on Husband: पति ने इस काम के लिए पत्नी को कर दिया मना! गुस्से में लाल हुई महिला, सीधे 112 डायल कर बुला ली पुलिस, जानिए फिर क्या हुआ
- Uttam Nagar Holi Violence Case: भाजपा का इकोसिस्टम “नफ़रत के तवे पर हिंसा की रोटी सेंकना”.. आखिर राहुल गांधी ने क्यों कहा, ‘किसी बहकावे में न आएं’..
- HDFC Bank Share Price: अचानक धड़ाम हुआ HDFC बैंक का शेयर, 9% गिरते ही निवेशकों के उड़े होश! जानिए इसके पीछे की असली वजह!

Facebook


