आबकारी विभाग में अनुमान के मुताबिक नहीं हुई आय, समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखमा
समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखमा! Excise Department Earning Decrease So Minister Lakhma Angry on Officers
रायपुर: Minister Lakhma Angry on Officers आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने आबकारी विभाग के राजस्व को लेकर नाराजगी जाहिर की है। गुरुवार को बेवरेज कॉरपोरेशन और आबकारी विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री लखमा ने इस वित्तीय वर्ष में अनुमान के मुताबिक आय नहीं होने पर नाराजगी जाहीर की।
Minister Lakhma Angry on Officers जानकारी के मुताबिक इस वित्तीय वर्ष में अप्रैल से लेकर अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ में 2407 करोड़ रुपए की आय शराब की बिक्री से हुई है। अनुमान से कम शराब की बिक्री होने पर मंत्री लखमा ने 7 जिलों के आबकारी अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए हैं।
समीक्षा बैठक के दौरान मंत्री ने दूसरे राज्यों से आने वाले अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के साथ ही उनके मुख्य सूत्र तक पहुंचने के लिए भी अधिकारियों को कहा है। लखमा ने जिन जिलों में शराब की बिक्री कम हुई है वहां पर फोकस कर शराब की बिक्री बढ़ाने के निर्देश भी दिए हैं।

Facebook


