सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग, DRG के दो जवान घायल

Ads

Firing between police and Naxalites in Sukma, two DRG jawans injured फायरिंग में DRG के दो जवान घायल हुए हैं

  •  
  • Publish Date - March 13, 2022 / 12:27 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:51 PM IST

सुकमा। नक्सल प्रभावित जिला सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है। फायरिंग में DRG के दो जवान घायल हुए हैं। जवान को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:  ‘The Kashmir Files’ को मिल रही सराहना, सिनेमाघरों में उमड़ी भीड़

जानकारी के अनुसार केरलापाल थाना क्षेत्र के चिचोरगुड़ा के पास पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ है। बताया जा रहा है कि जवानों की एक टुकड़ी सर्चिंग पर निकली थी। इस दौरान चिचोरगुड़ा के पास जवानों का नक्सलियों से सामना हो गया।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने 19 दिन पहले ही पूरा कर लिया सदस्यता अभियान, पूरा हुआ 10 लाख सदस्य बनाने का टारगेट

वहीं मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मामूली चोटें आई है। पुलिस अधिकारी जल्द ही मीडिया को इस पर बयान देंगे।

यह भी पढ़ें: अधिकारियों पर दबाव डालकर चंदा वसूली करवा रही भाजपा, पूर्व सीएम ने पार्टी पर लगाया गंभीर आरोप