Anusuiya Uike
रायपुर: छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने नई शिक्षा नीति के तहत पाठ्यक्रम निर्धारित करने को कहा है, उन्होंने ये बात गुरुवार को राजभवन में उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल और उच्च शिक्षा सचिव धनंजय देवांगन के साथ हुई मुलाकात में कही।
उन्होंने प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी लेते हुए कहा कि कॉलेजों में ज्यादा से ज्यादा छात्रों को प्रवेश दिलाया जाए। साथी ही प्रदेश के विश्विद्यालयों और महाविद्यालयों में रिक्त पदों में जल्द भर्ती की जाएं, ताकि नैक से अच्छी ग्रेडिंग मिलें और विश्वद्यालय अनुदान आयोग द्वारा सहायता राशि प्राप्त हो सके।
राज्यपाल ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय में डिजिटल लॉकर व्यवस्था की जा रही है। इस तरह की कोशिश प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालय को भी करने चाहिए। राज्यपाल ने समन्वय समिति की बैठक भी जल्द बुलाने के निर्देश दिए।
Raed More: सदन में ‘धक्कामुक्की’…सड़क पर धरना! सीएम बघेल बोले- ये छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान