Jashpur Sharab Dukan News: ‘दुकानों में मिल रही घटिया शराब.. ठंडी बीयर के बदले ले रहे ज्यादा पैसे’.. इस जिले के शराब प्रेमियों का छलका दर्द, सुशासन तिहार में की शिकायत

'दुकानों में मिल रही घटिया शराब.. ठंडी बीयर का ले रहे ज्यादा पैसे'..Jashpur Sharab Dukan News Chhattisgarh Viral News

Jashpur Sharab Dukan News: ‘दुकानों में मिल रही घटिया शराब.. ठंडी बीयर के बदले ले रहे ज्यादा पैसे’.. इस जिले के शराब प्रेमियों का छलका दर्द, सुशासन तिहार में की शिकायत
Modified Date: May 21, 2026 / 11:10 pm IST
Published Date: May 21, 2026 11:02 pm IST

जशपुर: Jashpur Sharab Dukan News छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बगीचा क्षेत्र में इन दिनों शराब दुकान को लेकर ऐसा बवाल मचा है कि सुशासन तिहार में पहुंची शिकायत ने अधिकारियों को भी चौंका दिया। आमतौर पर सड़क, बिजली और पानी की शिकायतें सुनने वाले अफसरों के सामने इस बार शराब प्रेमियों ने ही मोर्चा खोल दिया।

Jashpur Sharab Dukan News शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि बगीचा की शराब दुकान में ग्राहकों को “घटिया क्वालिटी” की शराब थमाई जा रही है, जबकि ठंडी बियर के नाम पर मनमानी कीमत वसूली जा रही है। दुकान में रेट कुछ और बताया जाता है और वसूली कुछ और की जाती है। ऊपर से ठंडी बियर इतनी महंगी मिल रही है कि ग्राहक खरीद नहीं पा रहे हैं। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि दुकान में ग्राहकों के साथ “चेहरा देखकर” व्यवहार किया जाता है। किसी को तुरंत अच्छी बोतल दे दी जाती है तो किसी को खराब और गर्म माल पकड़ा दिया जाता है। कुछ लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि दुकान में “पहचान वालों” के लिए अलग व्यवस्था चल रही है।

सुशासन तिहार में पहुंचे नाराज शराब प्रेमियों ने प्रशासन से साफ कहा कि जब पैसे पूरे लिए जा रहे हैं तो सुविधा और गुणवत्ता भी पूरी मिलनी चाहिए। शिकायत सुनकर अधिकारियों ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच कराने और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि जांच में शराब दुकान की “असल हकीकत” बाहर आती है या मामला कुछ दिनों बाद ठंडे बस्ते में चला जाता है। फिलहाल बगीचा में यह शिकायत चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।