Bhanupratappur Ex-Naxal Flag Hosting / Image Source : FILE
भानुप्रतापपुर : Bhanupratappur Ex-Naxal Flag Hosting : छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में इस बार स्वतंत्रता दिवस का जश्न ऐतिहासिक और बेहद खास बन गया। कभी बंदूक के साये में रहने वाले और राष्ट्रीय ध्वज का विरोध करने वाले 27 आत्मसमर्पित नक्सलियों ने पुलिस जवानों के साथ मिलकर आजादी का पर्व मनाया और तिरंगे को सलामी दी।
भानुप्रतापपुर स्थित मुल्ला कैंप में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में आत्मसमर्पित नक्सली मुख्यधारा के गवाह बने। उन्होंने पुलिस जवानों के साथ मिलकर ध्वजारोहण में हिस्सा लिया और एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
देश भर में जहां आजादी का पर्व धूमधाम से मनाया गया, वहीं नक्सल प्रभावित उत्तर बस्तर के इस कैंप में कभी नक्सलवाद की राह पर चलने वाले लोगों का तिरंगे के नीचे खड़े होना क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और बदलाव का एक बड़ा संदेश दे गया। मुल्ला कैंप में आत्मसमर्पित नक्सलियों द्वारा तिरंगा फहराना हिंसा का रास्ता छोड़ देश की मुख्यधारा में लौटने की एक मजबूत तस्वीर पेश करता है।
इन्हें भी पढ़ें:-