Chhattisgarh Ghar Wapsi News: छत्तीसगढ़ में ‘घर वापसी’ का सिलसिला जारी, इतने परिवारों ने अपनाया मूल धर्म, इस वजह से लिया बड़ा फैसला

Ads

Chhattisgarh Ghar Wapsi News: छत्तीसगढ़ में ‘घर वापसी’ का सिलसिला जारी, इतने परिवारों ने अपनाया मूल धर्म, इस वजह से लिया बड़ा फैसला

  • Reported By: Amit Choubey

    ,
  •  
  • Publish Date - February 13, 2026 / 02:00 PM IST,
    Updated On - February 13, 2026 / 02:02 PM IST

Chhattisgarh Ghar Wapsi News/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • 4 परिवारों की ‘घर वापसी’
  • 30 लोगों ने की मूल धर्म में वापसी
  • परिवार ने चुना पारंपरिक रास्ता

कांकेर: Chhattisgarh Ghar Wapsi News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में ईसाई धर्म अपना चुके लोगों का सनातन धर्म में वापसी का सिलसिला जारी है। कल भैंसमुंडी में 3 परिवारों के 16 सदस्यों की मूल धर्म में वापसी के बाद आज जामगांव में 4 परिवारों के 14 सदस्यों ने ईसाई धर्म छोड़कर मूल धर्म में वापसी की है। सर्व समाज और गांव के लोगों ने पारंपरिक तरीके से सभी की सनातन धर्म में वापसी करवाई है।

कांकेर में 4 परिवारों की ‘घर वापसी’ (Kanker Ghar Wapsi News)

बताया जा रहा है कि पमार परिवार की एक महिला की मौत के बाद परिवार ने अपने मूल धर्म में वापसी की इच्छा जताई थी, ताकि महिला का अंतिम संस्कार पारंपरिक रीति-रिवाज से किया जा सके। कांकेर जिले में बीते 2 माह से धर्मांतरण के खिलाफ बने माहौल और सर्व समाज द्वारा गांव-गांव में चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के चलते अब तक सैकड़ों की संख्या में ईसाई धर्म अपना चुके लोग अपने मूल धर्म में वापस आ चुके हैं। इनमें अधिकांश लोगों का कहना है कि घर में बीमारी के बाद इलाज का बहाना बनाकर उन्हें ईसाई धर्म में शामिल किया गया था, लेकिन अब उन्हें समझ आ चुका है कि अपने मूल धर्म में रहकर ही वे अपना जीवन बेहतर तरीके से जी सकते हैं।

जामगांव में 14 लोगों ने अपनाया मूल धर्म (Chhattisgarh Religious Conversion Case)

Chhattisgarh Ghar Wapsi News: जामगांव में कमलेश पमार की पत्नी की मौत हो गई थी। उन्होंने अपने पारंपरिक रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार की इच्छा जताई थी। इसके बाद गांव में हुई बैठक के पश्चात कमलेश पमार के अलावा उनके संबंधी रवि पमार, कृष्णा पमार और वीरेंद्र पमार के परिवार के कुल 14 सदस्यों ने अपने मूल धर्म में वापसी की है।

यह भी पढ़ें

"कांकेर घर वापसी मामला" क्या है?

यह मामला कांकेर जिले का है, जहां ईसाई धर्म अपना चुके कुछ परिवारों ने सनातन धर्म में वापसी की है।

"जामगांव धर्म परिवर्तन वापसी" में कितने लोग शामिल हुए?

जामगांव में 4 परिवारों के कुल 14 लोगों ने अपने मूल धर्म में वापसी की।

"कांकेर धर्मांतरण विरोध अभियान" क्यों चलाया जा रहा है?

स्थानीय सर्व समाज द्वारा धर्मांतरण के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसके चलते कई परिवार अपने मूल धर्म में लौट रहे हैं।