डॉक्टर बना हैवान! अस्पताल में जाकर मरीजों पर बरसाए थप्पड़, महिला के साथ किया ऐसा काम, जानकर खौल उठेगा खून

doctor assault video Became a doctor! He slapped the patients after going to the hospital, did such a thing with the woman, डॉक्टर बना हैवान! अस्पताल में जाकर मरीजों पर बरसाए थप्पड़, महिला के साथ किया ऐसा काम, जानकर खौल उठेगा खून

डॉक्टर बना हैवान! अस्पताल में जाकर मरीजों पर बरसाए थप्पड़, महिला के साथ किया ऐसा काम, जानकर खौल उठेगा खून
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: November 9, 2022 8:17 pm IST

doctor assault video कोरबा: कोरबा के मेडिकल कॉलेज में ग्रामीण क्षेत्र की महिला मरीज से नशे की स्थिति में मारपीट का मामला सामने आया है वीडियो वायरल होने के बाद डॉक्टर को प्रबंधन ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर प्राथमिक रूप से प्रबंधन ने इस मामले में संज्ञान लिया है। इससे पहले भी इस तरह की हरकतें अस्पताल में हो चुकी हैं। गेरवानी गाव की सुखमती नामक महिला को लो ब्लड प्रेशर की शिकायत होने पर परिजन ऑटो से अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

Read More: Happy Birthday Pankaj Dheer: अर्जुन का किरदार मिले या ना मिले, मूछ नहीं कटेगी, पंकज धीर को इस वजह से मिला था कर्ण का महाभारत में किरदार

doctor assault video देर रात्रि को अस्पताल में कैजुअल्टी ड्यूटी पर मौजूद एक चिकित्सक ने महिला मरीज का बेहतर उपचार करने के बजाय उसके साथ मौके पर मारपीट की। महिला के पुत्र ने इस तरह की हरकत पर आपत्ति जताई थी।लेकिन डॉक्टर किसी की नही सुन रहा था डॉक्टर ईलाज करते उसकी गाल पर थप्पड़ से पिटाई कर रहा था और उसके बाल भी नोच रहा था। डॉक्टर के इस रवैये से बेटा हैरान था वो मना कर रहा था लेकिन भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर हैवान बन चुका था।इस घटना को किसी ने मोबइल में कैद कर लिया तब जा कर ये मामला उजागर हुआ।

Read More: CMC junior students Ragging: जूनियर्स छात्रों के कपड़े उतरवाकर कराए ऐसे काम, इज्जत बचाने प्राइवेट पार्ट छुपाते रहे स्टूडेंट्स, देखें वीडियो 

doctor assault video मरीज के पुत्र श्याम कुमार ने बताया कि माँ की देर रात माँ की तबियत बिगड़ने पर पहले 108 और 112 को फोन किया तो समय लगने की बात कही उसके बाद तबियत बिगड़ती देख तत्काल गांव में ही रहने वाले ऑटो 800 रुपये में किराया कर हॉस्पिटल लाया।जहाँ इलाज के दौरान डॉक्टर ने ये सब किया उसके सामने ही उसकी माँ को मारा जा रहा था विरोध करने पर चुप रहने की बात कही। इसके वायरल होने पर मीडिया के द्वारा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के डीन डॉ अविनाश मेश्राम को जानकारी दी गई।

Read More: IBC24 की खबर का असर! रद्द हुआ राजधानी के इस सड़क का टेंडर, नगर निगम आयुक्त ने जारी किया आदेश 

doctor assault video डॉ अविनाश मेश्राम ने बताया कि केजवेल्टी में ये घटना सामने आई है डॉक्टर को सो काज नोटिश जारी किया जाएगा मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में संबंधित डॉक्टर की पहचान कर ली गई है और उसे शुरुआती तौर पर नोटिस थमा दिया गया है। वीडियो को काफी गंभीरता से लेने के साथ इस मामले में उचित कार्रवाई करने की बात अधिकारी ने कही है। पीड़ित पक्ष के साथ संबंधित लोगों को इस मामले में आगे की जाने वाली कार्रवाई को लेकर इंतजार बना हुआ है। स्वाभाविक है कि कार्यवाही के आधार पर अस्पताल क्षेत्र में गैर जरूरी हरकतों को करने से पहले संबंधित लोग 10 बार सोचेंगे जरूर।

Read More: इस क्षेत्र में बड़ा भूकंप आने की प्रबल संभावना, वैज्ञानिकों ने पूर्वानुमान को बताया बेहद कठिन, जानें क्यों


लेखक के बारे में