Kota Assembly 2023: ‘इस विधानसभा में बीजेपी को नहीं मिला कोई स्थानीय चेहरा’, बाहर के नेता को बना दिया प्रत्याशी’, कांग्रेस नेता का बड़ा आरोप

Ads

Kota Assembly 2023: 'इस विधानसभा में बीजेपी को नहीं मिला कोई स्थानीय चेहरा, बाहर के नेता को बना दिया प्रत्याशी', कांग्रेस नेता का बड़ा आरोप

  •  
  • Publish Date - October 10, 2023 / 08:57 PM IST,
    Updated On - October 10, 2023 / 08:59 PM IST

This browser does not support the video element.

कोटा। Kota Assembly 2023 छत्तीसगढ़ की एक और हाईप्रोफाईल सीटा कोटा विधानसभा में इस बार भाजपा ने अनोखा प्रयोग किया है जिसमें करीब चार सौ किलोमीटर दूर स्थित जशपुर से राजघराने के प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को प्रत्याशी बनाया है। जिससे कांग्रेस को अब भाजपा को घेरने का मौका मिल गया है।

Read More: Congress Candidate First List 2023: कांग्रेस की पहली लिस्ट में होंगे पहले चरण के प्रत्याशियों के नाम, नवरात्रि के पहले दिन जारी हो सकती है 20 प्रत्याशियों की सूची 

Kota Assembly 2023दरअसल कोटा विधानसभा बिलासपुर और गौरेला पेंड्रा मरवाही इन दो जिलों के अंतर्गत आती है। इस बार इन दो जिलों से करीब एक दर्जन नेताओं ने भाजपा से टिकट की दावेदारी की थी पर भाजपा ने इन दोनों जिले के नेताओं की बजाय जशपुर के रहने वाले प्रबल प्रताप सिंह जूदेव को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा नेताओं ने इससे पहले लिस्ट वायरल होने पर एकजुट होकर रायपुर जाकर बाहरी प्रत्याशी बनाये जाने पर विरोध दर्ज कराते हुये स्थानीय नेता को प्रत्याशी बनाये जाने की मांग किया था।

Read More: JCC In CG Assembly Election 2023: ‘कांग्रेस-भाजपा के पास ‘कमीशन’ है.. मेरे पास मेरे पिता का मिशन है’.. कहा ‘चौंकाने वाले होंगे नतीजे’..

पर बावजूद इसके जूदेव को ही प्रत्याशी बनाया है। हालांकि टिकट फाईनल होने के बाद स्थानीय भाजपा नेताओं ने चुप्पी साध लिया है पर कांग्रेस इसको चुनावी मुददा बनाते हुये इस बार कोटा में स्थानीय वर्सेज बाहरी के मुददे को भुनाने की तैयारी में जुट गयी है।

Read More: Aachar Sanhita in CG: प्रदेश में आचार संहिता लगने के बाद एक्शन मोड में राजधानी पुलिस, चौक, चौराहों से मोहल्ले तक निकलेगा फ्लैग मार्च 

जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि दोनों जिलों के लाखों लोगों में इनको कोई प्रत्याशी नजर नहीं आया या फिर इनकों स्थानीय पर विश्वास नहीं है। इसलिये बाहर से प्रत्याशी बुलाया गया है। जबकि भाजपा नेताओं और दावेदार भले ही मीडिया के सामने प्रबलप्रताप सिंह जूदेव को प्रबल दावेदार और जीतने वाला प्रत्याशी ठहरा रहे हैं पर सोशल मीडिया में भाजपा नेताओं की उपेक्षा चर्चा का विषय बनी हुयी है।

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक