MAHASAMUND NEWS/ image soruce: IBC24
Khallari Ropeway Accident: महासमुंद: छत्तीसगढ़ के खल्लारी इलाके में बड़ा हादसा हुआ, जब मंदिर से लौटते समय रोप वे अचानक गिर गया। रोप वे में 5 से 6 लोग सवार थे। हादसे में कुछ लोग घायल हुए हैं और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। खल्लारी थानाक्षेत्र की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
महासमुंद के खल्लारी में बड़ा हादसा, मंदिर से लौटते समय रोपवे गिरा https://t.co/zTjcfe16sD
— IBC24 News (@IBC24News) March 22, 2026
Mahasamund Khallari Mandir Accident मिली जानकारी के अनुसार, मामला महासमुंद जिले के खल्लारी थानाक्षेत्र का है। आपको बता दें कि खल्लारी मंदिर पहाड़ी पर स्थित है और यहां पहुंचने के लिए रोपवे का इस्तेमाल किया जाता है। रविवार सुबह श्रद्धालु बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच रहे थे। इसी दौरान रोपवे का केबल अचानक टूट गया। ट्रॉली बीच रास्ते में झटके से नीचे की ओर आई, जिससे उसमें बैठे लोग घायल हो गए। देखते ही देखते अफरातफरी मच गई।