PM Kisan Samman Nidhi Yojana: छत्तीसगढ़: 26 हजार से अधिक किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की राशि, अगर समय पर नहीं कराया ये काम, अधिकारियों ने दिए ये निर्देश
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: छत्तीसगढ़: 26 हजार से अधिक किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की राश, अगर समय पर नहीं कराया ये काम, अधिकारियों ने दिए ये निर्देश
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: छत्तीसगढ़: 26 हजार से अधिक किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की राशि, अगर समय पर नहीं कराया ये काम / ImPM Kisan Samman Nidhi Yojana: छत्तीसगढ़: 26 हजार से अधिक किसानों को नहीं मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की राशि, अगर समय पर नहीं कराया ये काम / Image: PIBage: PIB
- 26,384 किसानों ने अब तक अपनी फार्मर आईडी नहीं बनवाई
- बिना फार्मर आईडी के आगामी किस्त जारी नहीं की जाएगी
- दस्तावेज जमा कर सत्यापन कराना होगा
महासमुंद: PM Kisan Samman Nidhi Yojana जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत कुल 1 लाख 30 हजार 367 किसान पंजीकृत हैं। इनमें से अब तक 1 लाख 3 हजार 983 किसानों द्वारा फार्मर आईडी बनवा ली गई है तथा 26 हजार 384 किसानों की फार्मर आईडी बनना शेष है।
फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य
PM Kisan Samman Nidhi Yojana उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप ने बताया कि जिन किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनी है, उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आगामी किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसे गंभीरता से लेते हुए शेष सभी हितग्राही किसानों से शीघ्र फार्मर आईडी बनवाने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि जिन किसानों की फार्मर आईडी अभी तक नहीं बनी है, वे नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में जाकर फार्मर आईडी बनवा सकते हैं।
व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश
इसके पश्चात बी-1 पर्ची की प्रति, आधार कार्ड की प्रति सहित आवश्यक दस्तावेज सत्यापन के लिए संबंधित पटवारी के पास जमा कर फार्मर आईडी बनाने की प्रक्रिया पूर्ण कराना अनिवार्य होगा। उन्होंने वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी को अधीनस्थ मैदानी अमला के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए हैं तथा फार्मर आईडी से वंचित किसानों से सीधे संपर्क कर उन्हें जागरूक करने कहा गया है।
ये भी पढ़ें
- Fake Currency News Today : नकली नोट डिलीवरी करने जा रहे आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, प्रिंटर–स्कैनर सहित इतने रुपए का नकली नोट जब्त
- Today Live Breaking News and Updates 10th January 2026: सीएम डॉ मोहन यादव जायेंगे स्विट्ज़रलैंड.. 18 को होंगे रवाना, वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में करेंगे शिरकत

Facebook


