Mahatari Vandana Yojana E-KYC: महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए जरूरी खबर, 30 जून तक करा ये यह काम, फिर हर महीने खाते में आएंगे 1000 रुपए

Ads

Mahatari Vandana Yojana E-KYC: महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए जरूरी खबर, 30 जून तक करा ये यह काम, फिर हर महीने खाते में आएंगे 1000 रुपए

  •  
  • Publish Date - April 4, 2026 / 06:34 AM IST,
    Updated On - April 4, 2026 / 06:38 AM IST

Mahatari Vandana Yojana E-KYC | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • 1 अप्रैल से 30 जून 2026 तक सभी हितग्राहियों का ई-केवाईसी अनिवार्य
  • सभी हितग्राहियों का होगा सत्यापन
  • आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को दिया गया प्रशिक्षण

रायगढ़: Mahatari Vandana Yojana E-KYC महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के द्वितीय चरण के ई-केवाईसी कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने हेतु जनपद पंचायत लैलूँगा एवं तमनार में संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण प्रशासन के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी एवं मैदानी अमला उपस्थित रहा।

Mahatari Vandana Yojana E-KYC Kaise kare प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की उपस्थिति में सीएससी जिला प्रबंधक रवि सिंह द्वारा दोनों विकासखंडों के सभी सीएससी सेंटर संचालकों एवं आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में ई-केवाईसी प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं, आवश्यक दस्तावेजों एवं समय-सीमा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार महतारी वंदन योजना के सभी हितग्राहियों का ई-केवाईसी किया जाना अनिवार्य है। इसके लिए 1 अप्रैल से 30 जून 2026 तक विशेष अभियान चलाया जाएगा, ताकि प्रत्येक पात्र हितग्राही का सत्यापन सुनिश्चित किया जा सके। प्रशिक्षण के दौरान सभी सीएससी संचालकों एवं आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने, हितग्राहियों को जागरूक करने एवं समय-सीमा के भीतर ई-केवाईसी पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने यह भी कहा कि इस कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए, जिससे योजना का लाभ समय पर हितग्राहियों तक पहुंच सके।

इन्हें भी पढ़े:-

महतारी वंदन योजना के ई-केवाईसी के लिए किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी?

आधार कार्ड, बैंक पासबुक/खाता विवरण, मोबाइल नंबर और योजना से संबंधित पंजीकरण दस्तावेज़ आवश्यक होंगे।

ई-केवाईसी कब तक पूरा करना अनिवार्य है?

1 अप्रैल से 30 जून 2026 तक विशेष अभियान चलेगा, इसी अवधि में ई-केवाईसी करना अनिवार्य है।

ई-केवाईसी कहाँ कराया जा सकता है?

निकटतम सीएससी सेंटर या आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की सहायता से ई-केवाईसी कराया जा सकता है।

शीर्ष 5 समाचार