Manendragarah Suicide News: इम्तिहान का दहशत या कोई और वजह?.. 10वीं के छात्र ने पेपर शुरू होने से ठीक पहले फांसी लगाकर दी जान..

Ads

  •  
  • Publish Date - February 29, 2024 / 06:38 PM IST,
    Updated On - February 29, 2024 / 06:38 PM IST

Manendragarah Suicide News

मनेन्द्रगढ़: कल से प्रदेश भर में दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं पर बेहतर परिणाम का दबाव भी बढ़ता ही जा रहा हैं। परीक्षा और परिणामों के दौर में ज्यादातर छात्र-छात्राएं दबाव में आत्मघाती कदम भी उठा लेते हैं।

सेहरा सजने से पहले दूल्हे की हत्या, खुशियों के बीच परिवार में पसरा मातम… 

बात करें ऐसे ही एक दसवीं के छात्र की तो उसने भी कल से शुरू होने वाले इस बोर्ड एक्जाम से पहले ख़ुदकुशी कर ली हैं। हालांकि यह साफ नहीं हैं कि छात्र ने परीक्षा के दबाव में यह कदम उठाया हैं या फिर इसके पीछे कोई और वजह हैं। मामला मनेन्द्रगढ़ के केल्हारी थाना क्षेत्र के ताराबहरा का हैं। बहरहाल सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव को पीएम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया हैं। पुलिस परिजनों और उनके सहपाठियों से पूछताछ कर आत्महत्या की वजह जानने में जुटी हुई हैं। बेटे के इस आत्मघाती कदम से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं।

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp