विधायक नेताम होंगे छत्तीसगढ़ विधानसभा के अगले उपाध्यक्ष, कांग्रेस विधायक दल की बैठक में लगी मुहर

Ads

बता दें कि पूर्व उपाध्यक्ष रहे मनोज मंडावी के निधन के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष का पद रिक्त था।

  •  
  • Publish Date - January 3, 2023 / 07:46 PM IST,
    Updated On - January 3, 2023 / 07:48 PM IST

Deputy Speaker of the Chhattisgarh Legislative Assembly: रायपुर। कांग्रेस विधायक दल की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में यह तय किया गया है कि कांग्रेस विधायक संतराम नेताम विधानसभा के अगले उपाध्यक्ष होंगे। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इस बात को लेकर सहमति बन गई है।

बता दें कि पूर्व उपाध्यक्ष रहे मनोज मंडावी के निधन के बाद विधानसभा उपाध्यक्ष का पद रिक्त था।

read more: INSTA REEL बनाने की वजह से दो नाबालिकों की हुई मौत, जिंदगी पर भारी पड़ी वीडियो बनाने की लत

वहीं बैठक में आज कांग्रेस के महाअधिवेशन को लेकर भी चर्चा हुई है। बता दें कि फरवरी में कांग्रेस पार्टी का महाअधिवेशन छत्तीसगढ़, रायपुर में प्रस्तावित है जिसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई है।

read more: न्यूजीलैंड के बडे स्कोर के जवाब में पाकिस्तान की सतर्क शुरुआत