MLA Sheshraj Harbansh Audio Controversy: विधायक को लगता है ऑडियो एडिटेड तो करवाए FIR, भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शेषराज हरबंश को दी नसीहत

Ads

MLA Sheshraj Harbansh Audio Controversy: पामगढ़ विधानसभा से कांग्रेस विधायक शेषराज हरबंश कुछ दिनों से चर्चा में बनी हुई है।

  •  
  • Publish Date - September 20, 2025 / 03:24 PM IST,
    Updated On - September 20, 2025 / 03:24 PM IST

Panna Road Accident News/Image Credit: IBC24 File Photo

MLA Sheshraj Harbansh Audio Controversy: जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ विधानसभा से कांग्रेस विधायक शेषराज हरबंश कुछ दिनों से चर्चा में बनी हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि, हाल ही में विधायक शेषराज हरबंश का एक कथित ऑडियो वायरल हुआ था। इस ऑडियो में विधायक को रेत माफिया से 10 लाख रुपये की डील करते हुए सुने जा रहे हैं। कांग्रेस विधायक शेषराज हरबंश ने इस ऑडियो को एडिटेड बताया है। वहीं इस ऑडियो के वायरल होने के बाद से भाजपा लगातार कांग्रेस और विधायक शेषराज हरबंश पर निशाना साध रही है।

यह भी पढ़ें: Hatta News: पत्नी बनी जल्लाद! पति को छत से फेंका, सास को भी जमकर पीटा, मामूली झगड़े ने लिया खतरनाक मोड़

वायरल ऑडियो को लेकर BJP ने प्रेस कांफ्रेंस की

MLA Sheshraj Harbansh Audio Controversy:  भाजपा के जिलाध्यक्ष अम्बेश जांगड़े वायरल ऑडियो को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने कहा कि, अगर विधायक को लगता है वीडियो एडिटेड है, तो उन्हें एफआईआर करवानी चाहिए, लेकिन उन्होंने अब तक इस मामले में एफआईआर नहीं करवाई है। भाजपा जिला अध्यक्ष ने आगे कहा कि, बीजेपी ने मामले में जांच के लिए सरकार से जांच टीम गठित करने की मांग की है।