रायपुर। Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर माता सीता को लेकर सोशल मीडिया पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी किए जाने का मामला सामने आया है। वायरल सोशल मीडिया कमेंट के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक सोशल मीडिया यूजर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर वसीम नाम के यूजर की ओर से माता सीता को लेकर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी की गई थी। कमेंट वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से शिकायत कर संबंधित यूजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
Chhattisgarh News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं की शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने वायरल सोशल मीडिया कमेंट को संज्ञान में लेते हुए मामला दर्ज किया है। पुलिस अब वायरल पोस्ट और कमेंट से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-