Chhattisgarh Thana Prabhari Transfer Order Today: जिले में एक साथ हटाए गए आधे दर्जन थाना प्रभारी.. लाइन के निरीक्षकों को मिली थानों की कमान, देखें SP दफ्तर का ये आदेश
Chhattisgarh Thana Prabhari Transfer Order Today: एसएसपी ने कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए 16 पुलिसकर्मियों का तबादला किया, कई थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारी मिली।
Chhattisgarh Thana Prabhari Transfer Order Today | Image- IBC24 News/AI Generated File
- छह थाना प्रभारियों के प्रभार में बदलाव।
- 16 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले।
- रक्षित केंद्र के निरीक्षकों को मिली थानों की जिम्मेदारी।
रायगढ़: जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने तथा कर्मचारियों के बीच अनुशासन और समन्वय बढ़ाने के उद्देश्य से एसएसपी ने बड़ा कदम उठाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर करीब आधा दर्जन थाना प्रभारियों के प्रभार में फेरबदल किया गया है। (Chhattisgarh Thana Prabhari Transfer Order Today) इसके तहत रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षकों को जिले के अलग-अलग थानों की कमान सौंपी गई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
16 अफसर-कर्मियों का तबादला, नई पदस्थापना
जारी आदेश के अनुसार, छह निरीक्षक, तीन उप-निरीक्षक, चार सहायक उप-निरीक्षक, एक प्रधान आरक्षक और दो आरक्षकों के कार्यस्थल में फेरबदल किया गया है। इस संबंध में एसएसपी कार्यालय की ओर से आदेश के साथ तबादला-पदस्थापना की सूची भी जारी कर दी गई है। (Chhattisgarh Thana Prabhari Transfer Order Today) सभी प्रभावित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:
ईरान ने कुवैत पर फिर किया हमला, जल विलवणीकरण संयंत्र को बनाया निशाना
यूपीआई पर एमडीआर लागू करने से पहले लागत के बोझ पर विचार जरूरी: उद्योग विशेषज्ञ
एक्सिस बैंक का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत बढ़कर 7,632 करोड़ रुपये पर
पीएनबी का शुद्ध लाभ जून तिमाही में तीन गुना से अधिक होकर 5,253 करोड़ रुपये पर
कभी यमाल को अपनी गोद में उठाया था मेस्सी ने, अब खिताब के लिये आमने सामने

Facebook


