Raipur Crime News : ड्राइवर ही निकला कारोबारी से गबन का मास्टरमाइंड, कांग्रेस नेता के साथ मिलकर मालिक को लगाया इतने लाख का चूना, रायपुर पुलिस ने इतने लोगों को किया गिरफ्तार

Raipur Crime News : ड्राइवर ही निकला कारोबारी से गबन का मास्टरमाइंड, कांग्रेस नेता के साथ मिलकर मालिक को लगाया इतने लाख का चूना, रायपुर पुलिस ने इतने लोगों को किया गिरफ्तार

Raipur Crime News : ड्राइवर ही निकला कारोबारी से गबन का मास्टरमाइंड, कांग्रेस नेता के साथ मिलकर मालिक को लगाया इतने लाख का चूना, रायपुर पुलिस ने इतने लोगों को किया गिरफ्तार

Raipur Crime News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: April 27, 2026 / 06:31 pm IST
Published Date: April 27, 2026 6:31 pm IST

रायपुर। Raipur Crime News : रायपुर DCP नॉर्थ पुलिस की टीम ने राजधानी में कारोबारी से 50 लाख के सनसनीखेज लूट का बड़ा खुलासा किया है। इस वारदात को ड्राइवर ने अपने 7 रिश्तेदारों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। जिसमें एक कांग्रेस का पार्षद भी शामिल है।

कैसे दिया था वारदात को अंजाम?

जानकारी के मुताबिक, रायपुर में कारोबारी अखिलेश के साथ हुए इस लूट का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि उसका ड्राइवर ही था, 25 अप्रैल 2026 को कंपनी का ड्राइवर और अकाउंटेंट करीब 50 लाख रुपये लेकर बैंक जा रहे थे। रास्ते में ड्राइवर कृष्णा साहू ने गुटखा लेने के बहाने अकाउंटेंट को गाड़ी से उतार दिया और फिर कार समेत नकदी लेकर फरार हो गया।

पूछताछ में खुला राज

Raipur Crime News मामले में पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश कर ही रही थी, इसी दौरान आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को उसकी उपस्थिति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई, जिसके आधार पर टीम ने आरोपी कृष्णा साहू को गिरफ्तार किया।

कांग्रेस पार्षद भी शामिल

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने परिवार के सदस्यों और अन्य साथियों के साथ मिलकर साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया। साथ ही गबन की गई राशि को स्वयं, अपने रिश्तेदारों एवं साथियों में बांट दिया (Raipur Crime News)। आरोपी कृष्णा साहू से अन्य आरोपियों के संबंध में पूछताछ की गई, जिसके फलस्वरूप 01 महिला एवं अन्य 06 पुरुष सहित कुल 07 आरोपियों को पकड़ा गया। इस लूट में बिरगांव ननि के कांग्रेस पार्षद ओमप्रकाश साहू भी शामिल है।

पुलिस ने सभी 7 आरोपियों को गिरफ्तार (Raipur Crime News) कर उनके कब्जे से गबन की नगदी रकम 49,50,000/- रूपये, एमजी विंडसर क्रमांक सी जी/04/क्यू जी/6633 और घटना में प्रयुक्त वर्ना कार जुमला कीमती लगभग 66,50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध धारा 306, 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।

 

01. कृष्णा साहू पिता स्व. हुलास राम साहू उम्र 30 साल निवासी ग्राम चुचरूंगपुर थाना मगरलोड जिला – धमतरी। हाल पता – ब्लॉक नंबर 16, मकान नं0- 25 बीएसयूपी कालोनी ढेबर सिटी के पास थाना टिकरापारा जिला रायपुर।

02. कन्हैया राणा पिता नंदलाल राणा उम्र 32 साल निवासी ग्राम परसदा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद। हाल पता – वर्मापारा पेट्रोल पम्प के पास सेजबहार थाना मुजगहन जिला रायपुर।

03. सविता साहू पति स्व. दिलीप साहू उम्र 36 साल निवासी रेल्वे क्रासिंग के पास गोगांव सीतानगर थाना गुढियारी जिला रायपुर।

04. भुनेश्वर साहू पिता स्व. कुमार साहू उम्र 37 साल निवासी ग्राम कमरौद थाना मगरलोड जिला- धमतरी। हाल पता- वार्ड नं0- 12 श्रीराम चौक सुंदर नगर रावाभांठा थाना खमतराई जिला रायपुर।

05. ओम प्रकाश साहू पिता मुन्ना लाल साहू उम्र 38 साल निवासी- नीम चौक वार्ड नंबर 12 रावाभांठा थाना खमतराई जिला रायपुर।

06. विष्णु प्रसाद पटेल पिता कन्हैया लाल पटेल उम्र 34 साल निवासी ग्राम हल्दी थाना नंदनीनगर अहिवारा जिला दुर्ग।

07. टीकम पटेल पिता लेखन पटेल उम्र 25 साल निवासी ग्राम हरदी पोस्ट सेमरिया थाना नंदनीनगर जिला दुर्ग।


लेखक के बारे में