Reported By: Tehseen Zaidi
,Raipur Cyber Crime/AI Generated Image
Raipur Cyber Crime: राजधानी रायपुर में शेयर मार्केट में पैसा डबल करने के नाम पर शेयर ब्रोकर के साथ ही लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस एफआईआर के मुताबिक देवेन्द्र नगर सेक्टर 01 निवासी शेयर ब्रोकर अविनाश लोखंडे और उनकी पत्नी विद्या लोखंडे के साथ 85 लाख रूपये की ठगी हो गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, जून 2025 में शातिर ठगों (Raipur Cyber Crime) ने व्हाट्सअप के माध्यम से उक्त मोबाइल नंबर 9160591750, 7425982773, 8791931493 से पीड़ित के मोबाइल पर कॉल किया और अपना नाम निशा पटेल, राधव शर्मा और शैलेजा बताया। फिर व्हाट्सअप से IND Money कंपनी में रकम लगाने पर अधिक लाभ मिलने का झांसा दिया। ठगों के झांसे में आकर दंपति ने कंपनी में अपना खाता खुलवाया और अलग-अलग समय पर करीब 85 लाख रुपये निवेश कर दिए।
पीड़ितों के मुताबिक, IPO नंबर नही मिला तब पीड़ित (Raipur Cyber Crime) ने उन नंबरो से संपर्क किया तो सभी मोबाइल नंबर बंद हो गए और ऐप भी काम करना बंद कर दिया। तब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हो चुकी है। इसके बाद अविनाश लोखंडे ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच में शिकायत सही पाए जाने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें