नाइट कर्फ्यू में किया गया बदलाव, अब इतने बजे तक खुली रहेंगी दुकानें, जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश
नाइट कर्फ्यू में किया गया बदलाव, अब इतने बजे तक खुली रहेंगी दुकानें! Raipur District Administration Charge timing of Night Curfew
रायपुर: Charge timing of Night Curfew छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से सैकड़ों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। हालात को देखते हुए सरकार ने प्रदेश के लगभग सभी जिलों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया है। लेकिन बढ़ते संक्रमण के बीच रायपुर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है।
Charge timing of Night Curfew दरअसल रायपुर जिला प्रशासन ने नाइट कर्फ्यू के समय में बदलाव किया है। जारी निर्देश के अनुसार अब शहर में रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू रहेगा। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने यह फैसला ठेले गुमठी और फुटकर व्यापारियों के आवेदन पर लिया है।
बता दें कि प्रशासन ने पहले रायपुर में रात 9 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का आदेश दिया था। यानि रात 9 बजे के बाद शहर में दुकानों को बंद किया जाना था। लेकिन अब शहर में दुकानें रात 10 बजे तक खुली रहेंगी।


Facebook


