Raipur Crime News: रायपुर कोर्ट में दिनदहाड़े चाकूबाजी की खबर, परिसर में मचा हड़कंप, बड़े भाई ने इस वजह से छोटे भाई पर किया हमला

Ads

Raipur Crime News: जिला कोर्ट परिसर में दो सगे भाइयों के बीच चाकूबाजी होने की खबर है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ।

  • Reported By: Tehseen Zaidi

    ,
  •  
  • Publish Date - May 30, 2026 / 04:33 PM IST,
    Updated On - May 30, 2026 / 08:22 PM IST

Raipur Crime News/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • जिला कोर्ट परिसर में दो सगे भाइयों के बीच चाकूबाजी हुई है।
  • पेशी के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ।
  • वकीलों ने आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।

Raipur Crime News: : रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद से पुलिस जहां अपराधियों पर कार्रवाई करने का दावा कर रही है, वहीं राजधानी के कई ऐसे इलाके हैं, जहां अपराधियों में पुलिस का कोई डर नजर नही आ रहा है। राजधानी के कई इलाकों में आए दिन चाकूबाजी, लूट, हत्या जैसे गंभीर वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। (Raipur Crime News:) पुलिस की सघन चेकिंग और सख्ती के बीच अपराधी बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस को सीधा चैलेंज करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के सबसे सुरक्षित जगहों में से एक न्यायालय परिसर में चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिए जाने की खबर सामने आई है। कोर्ट के अंदर चाकूबाजी की खबर के बाद पूरे परिसर में हड़कंप मच गया।

क्या है पूरा मामला?

Raipur Crime News: : मिली जानकारी के अनुसार, जिला कोर्ट परिसर में दो सगे भाइयों के बीच चाकूबाजी की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि, पेशी के दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इसी बीच बड़े भाई द्वारा अपने छोटे भाई पर चाकू से हमला करने की खबर। इस वारदात में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। (Raipur Crime News: ) अस्पताल में घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। यह पूरी घटना कोर्ट के चौथे फ्लोर पर पेशी के दौरान हुई है। वारदात के बाद वहाँ मौजूद वकीलों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है।

इन्हे भी पढ़ें:-