Reported By: Tehseen Zaidi
,Raipur Firing Video/Image Credit: IBC24
रायपुर: Raipur Firing Video छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो (Raipur Firing Video) एक शादी समारोह का है। जिसमे हर्ष फायरिंग करते हुए दिखाया जा रहा है। हैरानी की बात ये है कि वीडियो किसी और का नहीं भाजपा नेता का बताया जा रहा है।
दरअसल, एक शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था और इस खुशी के माहौल में भाजपा नेत्री ऋतुपर्ण सिंह, मोनिका सिंह और उनके परिजन बारात के दौरान लंबी बंदूक से हवा में फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक ही बंदूक से दो बार फायरिंग की गई। वीडियो (Raipur Firing Video) सामने आने के बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है और पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठने लगे हैं।
आपको बता दें कि राजधानी रायपुर में कमिश्नर सिस्टम सिस्टम लागू की गई है और हर्ष फायरिंग (Raipur Firing Video) पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बाद भी खुलेआम इस तरह का मामला सामने आया पुलिस प्रणाली पर सवाल खड़ा करता है।
रायपुरः शादी में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल #Raipur | #ChhattisgarhNews | #ViralVideo | #HarshFiring | Raipur wedding firing video viralhttps://t.co/E0dmbBzUP2
— IBC24 News (@IBC24News) May 11, 2026